फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   More than 100 couples tied the knot on Akshaya Tritiya

Jind News: अक्षय तृतीया पर विवाह बंधन में बंधे 100 से अधिक जोड़े

Sat, 11 May 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 11 May 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
More than 100 couples tied the knot on Akshaya Tritiya
10जेएनडी08 : अक्षय तृतीया पर जयंती देवी मंदिर में हवन-यज्ञ करते श्रद्धालु। संवाद
जींद। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का खास महत्व है। यह त्योहार वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सोना-चांदी, कार, बाइक, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और कपड़े की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। इसके चलते इस दिन होने वाले विवाह को बहुत शुभ माना जाता है। इस बार शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर्व पर जिले में 100 से अधिक जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। इसके अलावा बाजार भी खूब गुलजार रहे। लोगों ने सोना-चांदी के आभूषण खरीदे। शहर की कोई ऐसी दुकान नहीं थी, जहां पर ग्राहकों की भीड़ न रही हो।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया को लेकर मान्यता है कि एक अबूझ मुहूर्त होता है। यह दिन विवाह के लिए उत्तम माना गया है। शादी को लेकर बैंक्वेट हॉल, होटल और धर्मशालाएं बुक रहीं। इनकी बुकिंग भी दिन औ रात के हिसाब से किया गया। जिन लोगों को जगह उपलब्ध नहीं हुई, उन्होंने गलियों या पार्कों में ही टेंट लगाकर शादी की। शादियों के चलते फोटोग्राफर, टैक्सी चालक, हलवाई समेत तमाम विवाह से जुड़े कारोबारियों को दिनभर भागदौड़ करते हुए देखा गया।
विज्ञापन

दुकानदारों को नहीं थी सांस लेने की फुर्सत
अक्षय तृतीया के दिन भी घर के लिए जेवर और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में लोगों ने अपने घरों के लिए सामान खरीदा। पवन ज्वेलर्स के पवन ने कहा कि इस बार सोने-चांदी के भाव में उछाल जरूर है, लेकिन अक्षय तृतीया के मौके पर लोग खरीदारी से पीछे नहीं हटे। इस बार अक्षय तृतीया के कुछ दिन पहले से ही बाजार में रौनक देखी गई। लोगों ने शादियों को लेकर गहनों के ऑर्डर भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 हजार से दो लाख रुपये तक रही बुकिंग
होटल, धर्मशाला व बैंक्वेट हॉल की बुकिंग 25 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक रही। जिन लोगों ने काफी दिन पहले होटल की बुकिंग करवाई, उनको काफी सस्ते में होटल मिल गया। काफी लोगों ने तो दस दिन पहले ही होटल बुक करवाया था, इसलिए होटल मालिकों ने खूब चांदी कूटी।

जीवन में हर्षोल्लास लाता है अक्षय तृतीय पर्व : नवीन शास्त्री
जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने कहा कि इस दिन सोने में निवेश करना हमेशा के लिए सौभाग्य और कभी न घटने वाली संपत्ति का वादा करता है। मान्यता है कि इस दिन स्वर्ण खरीदना विशेष रूप से समृद्धिदायी होता है। वहीं श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया। अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और धनपति कुबेर की पूजा की जाती है।

10जेएनडी08 : अक्षय तृतीया पर जयंती देवी मंदिर में हवन-यज्ञ करते श्रद्धालु। संवाद

10जेएनडी08 : अक्षय तृतीया पर जयंती देवी मंदिर में हवन-यज्ञ करते श्रद्धालु। संवाद

10जेएनडी08 : अक्षय तृतीया पर जयंती देवी मंदिर में हवन-यज्ञ करते श्रद्धालु। संवाद

10जेएनडी08 : अक्षय तृतीया पर जयंती देवी मंदिर में हवन-यज्ञ करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed