फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mock drill... Terrorist attack at railway junction, five people injured, soldiers caught two terrorists

Jind News: मॉक ड्रिल... रेलवे जंक्शन पर हुआ आतंकी हमला, पांच लोग घायल, जवानों ने पकड़े दो आतंकी

Thu, 08 May 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 08 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Mock drill... Terrorist attack at railway junction, five people injured, soldiers caught two terrorists
07जेएनडी21-हमले में आगजनी पर काबू पाते दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : samvad
जींद। रेलवे जंक्शन पर बुधवार को आतंकी हमला हुआ। इसमें पांच लोग घायल हो गए और पुलिस जवानों ने दो आतंकियों को काबू कर लिया। यात्रियों में दहशत रही और वे इधर-उधर भागते दिखाई दिए। फिर वहां पर बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक की लापरवाही सामने आई, क्योंकि हादसा होते ही उन्हें कंट्रोल रूम में सूचना देनी थी, लेकिन उन्होंने गंभीरता नहीं दिखाई। बाद में यात्रियों को पता चला कि यह तो मॉक ड्रिल करवाई जा रही है। इसके बाद यात्रियों और अन्य लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


पाकिस्तान के साथ छिड़ी जंग को लेकर बुधवार को प्रशासन ने जिले में पांच जगह मॉड ड्रिल का आयोजन किया गया था। मॉक ड्रिल एचपी गैस प्लांट, वीटा प्लांट, रेलवे स्टेशन, खटकड़ पांवर ग्रिड और लघु सचिवालय सफीदों में हुई। इसको लेकर प्रशासन का पूरा अमला अलर्ट था। मॉक ड्रिल के दौरान हर जगह एक एंबुलेंस, दमकल गाड़ी, डॉग स्क्वायड और 80 से 90 जवान शामिल रहे। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आमजन को आपातकालीन स्थिति में किस तरह अपने साथ-साथ अपने आसपास के व्यक्तियों को सुरक्षित रखा जाए की जागरूकता करना है। मॉक ड्रिल के दौरान एलपीजी गैस की गाड़ी में आगजनी स्थिति उत्पन्न होने पर कैसे निपटा जा सके।
विज्ञापन

इस बारे में मॉक ड्रिल कर आपातकाल के समय बचाव के विभिन्न तरीकों का व्यवहारिक प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान एसपी कुलदीप सिंह, एडीसी विवेक आर्य, एएसपी सोनाक्षी सिंह, जुलाना एसडीएम होशियार सिंह, तहसीलदार शालिनी, सदर थाना प्रभारी डॉ. सुनील, जीआरपी प्रभारी नरेश कुमार, शहर थाना प्रभारी मनीष कुमार मौजूद रहे। मॉक ड्रिल के दौरान रिलीफ एरिया, कंट्रोल रूम के अलावा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए संयंत्र स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




गैस प्लांट में 4:10 पर बजा सायरन

मॉक ड्रिल के दौरान एचपी गैस प्लांट में 4:10 बजे पर सायरन बजा। सायरन बजते ही कंट्रोल रूम में मैसेज आया कि माउंट पर हमला हुआ है। इस सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और उसके बाद एंबुलेंस भी तेज रफ्तार से पहुंची, लेकिन एंबुलेंस की हालत बेहद खराब थी, जो कि ज्यादा धुआं छोड़ते हुए जा रही थी। इस दौरान कर्मचारियों में तालमेल की भी कमी दिखाई दी।



ऐसी आपदाओं से निपटने के समय साधनों के साथ-साथ आपसी तालमेल की अधिक आवश्यकता रहती है। इसलिए सभी विभाग आपस में बेहतर तालमेल स्थापित करें। लोगों की सकारात्मक भूमिका आपदा से निपटने और जान-माल के नुकसान को कम करने में महत्वपूर्ण होती है।


--मोहम्मद इमरान रजा, डीसी, जींद

07जेएनडी21-हमले में आगजनी पर काबू पाते दमकल कर्मी। संवाद

07जेएनडी21-हमले में आगजनी पर काबू पाते दमकल कर्मी। संवाद- फोटो : samvad

07जेएनडी21-हमले में आगजनी पर काबू पाते दमकल कर्मी। संवाद

07जेएनडी21-हमले में आगजनी पर काबू पाते दमकल कर्मी। संवाद- फोटो : samvad

07जेएनडी21-हमले में आगजनी पर काबू पाते दमकल कर्मी। संवाद

07जेएनडी21-हमले में आगजनी पर काबू पाते दमकल कर्मी। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed