{"_id":"61a50c02498d1231ef3b91d9","slug":"mobile-teams-will-be-activated-again-for-corona-sampling-jind-news-rtk631298538","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना सैंपलिंग के लिए फिर से सक्रिय की जाएंगी मोबाइल टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना सैंपलिंग के लिए फिर से सक्रिय की जाएंगी मोबाइल टीमें
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में लगी महिलाओं की भीड़। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने हर प्रकार की तैयारी कर ली है। जिले में इस समय औसतन 300 लोगों की जांच हो रही है। इस जांच को प्रतिदिन एक हजार से अधिक किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी दो मोबाइल टीमों को फिर से एक्टिव करने का फैसला लिया है। इसके अलावा अस्पताल में आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की खास नजर विदेश से आने वाले लोगों पर रहेगी।
जो लोग विदेश से आएंगे, उनका पहला टेस्ट एयरपोर्ट पर ही होगा। इसके बाद विदेश मंत्रालय की तरफ से सिविल सर्जन कार्यालय को सूचना दी जाएगी। जब वह व्यक्ति जिले में पहुंच जाएगा तो स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक उसकी घर जाकर जांच करेंगे। यदि उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आती है तो जिनोम सिक्वेंस जांच करवाई जाएगी ताकि पता चल सके कि पॉजिटिव व्यक्ति में कोरोना वायरस का कौन सा वैरिएंट है। यदि विदेश से आने वाले व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए तो उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल किया जाएगा, नहीं तो उसे घर पर ही क्वारंटीन किया जाएगा। प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उस व्यक्ति की जांच करेंगे। इसके अलावा उसके संपर्क में आने वाले लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। जिले में जिस समय कोरोना संक्रमण की पहली तथा दूसरी लहर आई थी तो स्वास्थ्य विभाग की दो मोबाइल टीमें थीं, जो सैंपल लेकर आती थीं। अब फिर से स्वास्थ्य विभाग इन मोबाइल टीमों को एक्टिव कर रहा है।
जिले में नहीं कोई कोरोना पॉजिटिव
जिले में इस समय एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं बचा है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि अब तक जिले के 21210 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 21674 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 536 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 572 लोगों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। विदेश से आने वाले लोगों पर खास नजर रखी जाएगी। इसके अलावा कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी। प्रतिदिन एक हजार से अधिक सैंपल लेने का लक्ष्य रखा गया है। दो मोबाइल टीमें, जो पहले ही मौजूद हैं, उनको फिर से फील्ड में भेजना शुरू किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा सकें। हर व्यक्ति को मास्क लगाना चाहिए तथा शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना चाहिए।