फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MLA said in the meeting of Municipal Council, BR, Public Health Department and Marketing Board, all four departments set the kil

नगर परिषद, बीएंडआर, जनस्वास्थ्य विभाग व मार्केटिंग बोर्ड की मीटिंग में बोले विधायक, चारों विभागों ने बैठा दिया भट्ठा

Thu, 22 Jul 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
MLA said in the meeting of Municipal Council, BR, Public Health Department and Marketing Board, all four departments set the kil
अधिकारियों के साथ बैठक करते भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। अमर उजाला - फोटो : Jind
बारिश के बाद रोहतक रोड, मिनी बाईपास और सफीदों रोड के धंसने के बाद जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने वीरवार को पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, जनस्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद के अधिकारियों के साथ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक की। इस दौरान मार्केटिंग बोर्ड का तकनीकी स्टाफ मौजूद रहा। शहर की व्यवस्थाओं से खिन्न भाजपा विधायक ने कहा कि चारों विभागों ने भट्ठा बैठा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एचएसवीपी की हालत तो और भी खराब है। शहर की सफाई व्यवस्था पर भी विधायक काफी तल्ख दिखे। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि ठेकेदार के खिलाफ नोटिस निकाला जाए। इस पर नोटिस जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

11 बजे शुरू हुई बैठक में बारिश के बाद शहर में जलभराव की स्थिति, सीवर सफाई, बारिश के चलते धंसी हुई सड़कों की स्थिति, अंडरपास में जलभराव, शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था, गांव अहिरका तथा हैबतपुर के तालाबों के पानी की निकासी की व्यवस्था, कैथल रोड से जीतगढ़ तक निर्माणाधीन सड़क के कार्य को पूरा करने के बारे में तथा दालमवाला से रायचंदवाला सड़क के विस्तारीकरण, खटकड़ से बरसोला सड़क के विस्तारीकरण पर अधिकारियों से जवाब तलबी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने नगर परिषद के अधिकारियों से कहा कि शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था पर तुरंत संज्ञान लिया जाए अन्यथा एजेंसी को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां सड़क धंसी हैं उनको तीन दिन के अंदर चलने लायक किया जाए। इस दौरान सभी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
विधायक के सामने एक-दूसरे को समस्या के लिए ठहराते रहे जिम्मेदार
मीटिंग के दौरान भाजपा विधायक के सामने शहर की समस्याओं पर अधिकारी एक-दूसरे ओर जिम्मेदार ठहराते रहे। इस दौरान विभागों के अधिकारियों के बीच तल्खी भी आई। लेकिन विधायक ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि किस विभाग का काम है। इसे ठीक किया जाए।
अमरूत योजना की पाइप लाइन की जांच करेंगे अधिकारी
विधायक ने बैठक में अमरूत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन की जांच के आदेश दिए। इस पर नगर परिषद के एक्सईएन सुमित कुमार ने कहा कि शुक्रवार या शनिवार को लाइन की जांच की जाएगी। इसमें एक मैनहोल से दूसरे मैनहोल तक लाइन में रिसाव की जांच होगी।
मेरा लठ मजबूत नहीं, इसके लिए टालमटोल
मीटिंग में विधायक डॉ. मिड्ढा ने आदर्श ग्राम योजना तथा पीआरआई ग्रांट के खर्च पर जवाब मांगा। इस दौरान उन्होंने फोन कर जींद के बीडीपीओ को कहा कि मेरा लठ मजबूत नहीं है, क्या इसलिए काम नहीं किए जा रहे। सभी विधानसभा क्षेत्रों में पीआरआई ग्रांट खर्च हो चुकी है।
30 करोड़ से सुधरेगी कैथल रोड की हालत
मीटिंग में एनएचएआई रोहतक के अधिकारियों ने बताया कि पटियाला चौक से नगूरां गांव तक सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इस पर 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें सड़क के दोनों ओर नाले भी बनाए जाएंगे। इसके लिए 10 अगस्त को टेंडर खुलेगा।

ठेकेदार के खिलाफ जारी किया नोटिस
वहीं विधायक के साथ मीटिंग होने के बाद नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने श्री श्याम एसोसिएट को पत्र भेज कर कहा कि शहर में घर-घर से कूड़ा उठान में दिक्कत आ रही है। दो दिन में इस व्यवस्था को ठीक करना सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं होने पर बिल से कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed