फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MLA Devendra Atri helped two cancer patients with his salary

Jind News: दो कैंसर पीड़ितों को विधायक देवेंद्र अत्री ने वेतन से की मदद

Sat, 19 Jul 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 19 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
MLA Devendra Atri helped two cancer patients with his salary
18जेएनडी14-कैंसर पीड़ित पेगां गांव के बलवान को आर्थिक मदद करते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद
उचाना। भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बन रहे हैं। विधायक को मिलने वाले वेतन में से अब तक 36 परिवारों की आर्थिक मदद वो कर चुके हैं। विधायक कीी ओर से कैंसर से पीड़ित पालवां के बलबीर और पेगां के बलवान की आर्थिक मदद की गई।
विज्ञापन

मदद पाने वालों ने कहा कि अब से पहले यहां से कई विधायक बने हैं, लेकिन किसी ने भी इस तरह से जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक मदद अपने वेतन से नहीं की है जिस तरह विधायक देवेंद्र अत्री कर रहे हैं। दुर्जनपुर गांव के किसान को आगजनी से हुए नुकसान, घसो में पशुपालक की भैंस मरने, पढ़ाई के लिए कंप्यूटर की मांग करने वाले युवकों को कंप्यूटर देने, आर्थिक रूप से कमजोर, बीमारी से ग्रस्त परिवारों की निरंतर मदद विधायक अपने वेतन से कर रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि वह विधायक बने हैं तो वह उचाना हलके के मतदाताओं की देन है। यहां के मतदाताओं की जितनी मदद हो सके, वह निरंतर करते हैं। जो वेतन उन्हें मिलता है, उस वेतन से वह जरूरतमंद परिवारों की मदद करते हैं। विधायक बनते ही यह मन में सोच लिया था कि जो वेतन मिलेगा, उससे जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed