{"_id":"6740ea7e819a3b78f30bc464","slug":"mla-atri-gave-instructions-to-put-white-stripes-on-the-roads-jind-news-c-199-1-jnd1001-126088-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विधायक अत्री ने दिए सड़कों पर सफेद पट्टी लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विधायक अत्री ने दिए सड़कों पर सफेद पट्टी लगाने के निर्देश
विज्ञापन
22जेएनडी02: अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद
उचाना। भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में विभागों के अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक मीटिंग की। मीटिंग में उचाना हलके में चल रहे कामों की जानकारी लेने के साथ-साथ विकास के कामों में तेजी लाने को लेकर चर्चा की। मीटिंग में नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी, बिजली, पंचायत, जन स्वास्थ्य विभाग, मार्केट कमेटी, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी पहुंचे।
विधायक देवेंद्र अत्री ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क पर सफेद पट्टी नहीं है या सफेद पट्टी फीकी पड़ गई है, वहां सफेद पट्टी बनाई जाए। नगर पालिका एरिया में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के साथ-साथ जहां-जहां भी स्ट्रीट लाइट खराब है, उन्हें ठीक किया जाए। पीने के पानी के संबंध में विधायक ने कहा कि जिस भी गांव में पीने के पानी संबंधित कोई समस्या है, उसका समाधान प्राथमिकता से किया जाए। गांव में होने वाले विकास के कामों में तेजी लाने के निर्देश पंचायत विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि गांव में जिस भी काम की जरूरत है, उनके एस्टीमेट तैयार करें ताकि जल्द से जल्द काम हो सकें। विकास को लेकर धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी शिकायत को लेकर कार्यालय आता है तो तुरंत प्रभाव से उसका समाधान होना चाहिए। किसी तरह से शिकायकर्ता को बार-बार चक्कर कटवा कर परेशान किया गया तो सहन नहीं होगा। हर समस्या का समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विकसित उचाना का जो सपना हलके के लोग देखते आ रहे है, उसको पूरा करने काम करेंगे। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के तहत काम किया जाएगा। जो विश्वास उचाना हलके के मतदाताओं ने जताया है उस विश्वास पर खरा उतरते हुए उचाना को विकास, रोजगार के मामले में नंबर वन पर लेकर जाएंगे। हर खेत को पानी, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा को लेकर आने वाले दिनों में प्राथमिकता से काम किया जाएगा।