{"_id":"68867e9cfadddb05000628e1","slug":"mission-admission-due-to-cet-there-has-been-a-change-in-the-admission-schedule-of-iti-jind-news-c-199-1-jnd1002-138409-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मिशन एडमिशन...सीईटी के चलते आईटीआई के दाखिला शेड्यूल में हुआ बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मिशन एडमिशन...सीईटी के चलते आईटीआई के दाखिला शेड्यूल में हुआ बदलाव
Mon, 28 Jul 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी12-राजकीय आईटीआई में दाखिले से संबंधित जानकारी लेते हुए विद्यार्थी। स्रोत आईटीआई।
जींद। 26 और 27 जुलाई को हुई सीईटी (कॉमन इलिजिबिलिटी टेस्ट) के चलते आईटीआई के दाखिला शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पहले तीसरी मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 26 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 27 जुलाई निर्धारित की थी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार अब दस्तावेज की सत्यापन की जांच 28 जुलाई और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई रहेगी। इसके अलावा चौथी मेरिट लिस्ट को लेकर भी शेड्यूल जारी किया गया है।
आईटीआई में तीन मेरिट लिस्ट के बाद भी अगर सीट खाली रहेंगी तो फिर चौथी मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। जबकि पहले विभाग द्वारा केवल तीन मेरिट लिस्ट तक का ही शेड्यूल जारी किया गया था। 30 जुलाई को चौथे राउंड के लिए खाली सीटों की सूची जारी होगी। इसके साथ ही 30 जुलाई को विभाग की ओर से पोर्टल खोला जाएगा। पोर्टल खुलने के बाद 31 जुलाई तक विद्यार्थी अपनी ट्रेड में बदलाव कर सकते हैं। फिर चार अगस्त को चौथी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम चौथी मेरिट लिस्ट में आएगा, उनके दस्तावेजों की जांच 4 जुलाई से लेकर 8 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच होगी और 9 जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे।
कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जींद और राजकीय महिला आईटीआई जींद में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया तेजी से जारी है। विभाग द्वारा जारी की गई तीसरी मेरिट सूची के अनुसार, राजकीय आईटीआई जींद में 297 विद्यार्थियों और महिला आईटीआई में 13 विद्यार्थियों का चयन किया गया था।
विज्ञापन
-- आईटीआई जींद में कुल 557 विद्यार्थियों का चयन
संस्थान के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने कहा कि चयनित विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से मोबाइल संदेश और फोन कॉल के माध्यम से सूचित किया जा रहा है ताकि वह समय पर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकें। उन्होंने बताया कि मेरिट सूची में चयनित छात्रों को दस्तावेज सत्यापन की जांच और समय पर फीस भुगतान कर दाखिले की पुष्टि करनी आवश्यक है जिससे उनकी सीट सुरक्षित हो सके। अब तक राजकीय आईटीआई जींद में कुल 557 विद्यार्थियों का चयन किया जा चुका है। जबकि तीसरी मेरिट सूची में 141 विद्यार्थियों ने दाखिला प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने कहा कि यदि तीसरे चरण के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, विभाग की ओर से चौथी मेरिट सूची का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।