फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Missing woman Baram, couple accused of forcibly marrying three times with money

लापता महिला बराम, दंपती पर पैसे लेकर तीन बार जबरन शादी करने का लगाया आरोप

Tue, 19 Apr 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Missing woman Baram, couple accused of forcibly marrying three times with money
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से 2 फरवरी 2021 को लापता हुई महिला को मानव तस्करी निरोधक इकाई की राज्य अपराध शाखा की टीम ने गाजियाबाद से बरामद कर लिया है। महिला को जान से मारने की धमकी देकर दंपति ने दो बार हरियाणा तो एक बार राजस्थान में तीन अलग-अलग जगह पैसे लेकर उसकी शादी करवाई।
विज्ञापन

थाना सदर जींद क्षेत्र से 2021 में लापता महिला की सास द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसकी पुत्रवधू बिना कुछ बताए कहीं चली गई है। इस पर पुलिस द्वारा गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। कुछ समय बाद यह मामला मानव तस्करी निरोधक इकाई जींद को सौंप दिया गया था। जिन्होंने मामले की जांच कर महिला को ढूंढ निकाला है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसे रीना नाम की एक महिला व उसके पति विक्की वर्मा ने जान से मारने की धमकी देकर दो बार हरियाणा और एक बार राजस्थान में पैसे लेकर उसकी शादी करवाई। जिन लोगों से उसकी शादी करवाई गई उन लोगों ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। रीना और उसके पति विक्की के साथ इस गैंग में और भी महिलाएं शामिल हैं, जो गरीब लड़कियों कि पैसे लेकर बार-बार शादी करवाते हैं। उनके विभिन्न राज्यों में तस्करी की जाती है। मानव तस्करी निरोधक इकाई राज्य अपराध शाखा जींद इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह के अनुसार उनकी टीम द्वारा थाना सदर जींद के मामले में गुमशुदा महिला को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बरामद किया है। जो विरार ईस्ट मुंबई हॉल चौहान पट्टी गाजियाबाद की रहने वाली है। जिसे उसकी बहन के हवाले कर दिया गया है। पुलिस द्वारा जल्द से जल्द इस गिरोह में शामिल लोगों का भंडाफोड़ किया जाएगा। जो भी इस तरह के कार्यों में संलिप्त पाया जाएगा उनको जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना कॉल में दिल्ली में नौकरी छूटने के बाद महिला से करवाया गया यह काम
पीड़ित महिला कोरोना कॉल से पहले दिल्ली में नौकरी करती थी। कोरोना में नौकरी छूटने के बाद पीड़ित महिला रीना व विक्की वर्मा के संपर्क में आई। इन दोनों ने महिला को बहला फुसलाकर इस काम में शामिल किया। महिला के मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रताड़ित किया गया। इसके बाद दोनों ने महिला को तीन स्थानों पर भेजा।

पुलिस ने कई स्थानों पर संपर्क कर महिला को किया बरामद
सदर थाना क्षेत्र के गांव से लापता हुई महिला के बारे में उसके ससुराल पक्ष के लोगों को कोई जानकारी नहीं थी। इसके अलावा भी पुलिस को महिला के बारे में कहीं सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई जारी रखी और महिला की बहन की तलाश की। जिसके बाद इस महिला के बारे में पुलिस ने सुराग लगाकर बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed