फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Minor brother and sister missing in Refined

Jind News: संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग भाई-बहन लापता

Tue, 17 Jun 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 17 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Minor brother and sister missing in Refined
जींद। अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग भाई-बहन लापता हो गए। परिजनों ने अज्ञात पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा 46 साल का है। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके पांच बच्चे हैं। इनमें 3 लड़की और 2 लड़के हैं। 15 जून दोपहर बाद सबसे बड़ी 13 वर्षीय लड़की और 10 वर्षीय लड़का संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं चले गए। जब उन्हें पता चला तो उन्हें आसपास और रिश्तेदारियों में ढूंढा, लेकिन कहीं भी उनका सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed