फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Minor boy brutally beaten by a policeman in Jind

Haryana Crime: नाबालिग की पीठ पर बैठा सिपाही, फिर तलवों में मारे डंडे; ASI पर परिजनों ने लगाए आरोप

Sun, 10 Aug 2025 10:37 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी अलेवा
संवाद न्यूज एजेंसी अलेवा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 10 Aug 2025 10:37 PM IST
सार

बिघाना गांव की सुमन ने अलेवा थाने के एएसआई मुकेश और एक पुलिसकर्मी पर उसके नाबालिग बेटे को शारीरिक और मानसिक यातनाएं देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Minor boy brutally beaten by a policeman in Jind
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिघाना गांव की सुमन ने अलेवा थाने के एएसआई मुकेश और एक पुलिसकर्मी पर उसके नाबालिग बेटे को शारीरिक और मानसिक यातनाएं देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि मारपीट के मामले में समझौता होने के बावजूद एएसआई ने उनके बेटे की पीठ पर एक सिपाही को बैठाकर उसके तलवों में डंडे मारे और उठक-बैठक लगवाई। महिला ने सीएम विंडो व बाल संरक्षण अधिकारी जींद को शिकायत दी है।
विज्ञापन


सुमन ने कहा है कि उनका नाबालिग बेटा असंध के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। 31 जुलाई को दुड़ाना निवासी हर्गुन और चीमा ने उसके साथ मारपीट की थी। बाद में उनका समझौता भी हो गया लेकिन 3 अगस्त को इन युवकों ने नाबालिग बेटे को फोन कर गांव के मोड़ पर बुलाया। जब बेटा मोड़ पर पहुंचा तो 8-10 युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। यही नहीं मारपीट करने वाले युवकों के परिजनों ने उल्टा उसके बेटे की शिकायत अलेवा थाने में दे दी।
विज्ञापन

 


महिला और बेटे को एएसआई ने दी गालियां

सुमन ने कहा कि मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों को अलेवा थाने में बुलाया गया लेकिन शिकायतकर्ता की तरफ से कोई नहीं आया। वह अपने बेटे के साथ थाने में पहुंची तो एएसआई मुकेश ने उसे और उसके बेटे को गालियां दीं। 4 अगस्त को दोबारा थाने में बुलाया। एएसआई मुकेश ने उसके बेटे को अलग कमरे में बुलाकर फोन चेक किया और पूछताछ की। अगले दिन 5 अगस्त को फिर पूछताछ के लिए बुलाया तो बेटे के साथ उसके पति राजपाल, चंद्रभान, हिम्मत राणा, राकेश थाने गए। इस दौरान एएसआई मुकेश ने अलग कमरे में बुलाकर बेटे को बुरी तरह पीटा। बेटा बेसुध हो गया तो उसके पिता ने नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती करवाया।

वरिष्ठ अधिकारियों से मिली शिकायत के बाद दुड़ाना और बिघाना के युवकों के साथ हुए मारपीट के मामले में अलेवा थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों का आपसी सहमति से समझौता करवा दिया था। नाबालिग से मारपीट की शिकायत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। शिकायत पर जांच कर कार्रवाई करेंगे। -अनिल कुमार, कार्यकारी थाना प्रभारी अलेवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed