{"_id":"6967eeb90057987c770f4f51","slug":"minister-panwar-donated-an-ambulance-to-the-cow-shelter-in-the-name-of-asi-sandeep-lathar-jind-news-c-199-1-jnd1010-146972-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मंत्री पंवार ने गोशाला को एएसआई संदीप लाठर के नाम दी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मंत्री पंवार ने गोशाला को एएसआई संदीप लाठर के नाम दी एंबुलेंस
विज्ञापन
14जेएनडी20 : गोशाला कमेटी को एंबुलेंस गाड़ी की चाबी सौंपते मंत्री और एएसआई संदीप की माता। स्रोत
बुढ़ा खेड़ा गांव में पहुंचे पंचायती राज मंत्री कृष्ण लाल पंवार, गोशाला को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। क्षेत्र के बुढ़ा खेड़ा गांव की गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को प्रदेश के पंचायती राज मंत्री कृष्ण लाल पंवार पहुंचे। गोशाला में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के पिता बालकराम शर्मा ने गोशाला कमेटी को मृतक एएसआई संदीप लाठर के नाम एक एंबुलेंस दान की।
मृतक एएसआई संदीप की माता इंद्रावती और मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गाड़ी की चाबी गोशाला कमेटी को सौंपी। मंत्री ने कहा कि एएसआई संदीप लाठर की पत्नी को जल्द ही टीचर की नौकरी मिलेगी। सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। सरकार की ओर से एएसआई को जल्द ही शहीद का दर्जा दिया जाएगा।
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश में 687 के लगभग गोशाला हैं जिनमें प्रदेश की सरकार गाय के बच्चे के लिए 10 रुपये, गाय के लिए 20 रुपये और नंदी के लिए रोजाना 25 रुपये चारे के लिए देती है। मंत्री ने कहा कि गाय का गोबर बहुत उपयोगी है। गोबर से कई जगह पेंट की फैक्टरी खोली गई हैं। गोशाला के लिए मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है। पहले कांग्रेस ने वोट चोरी का मुद्दा बनाया। कांग्रेस की लोकसभा में 52 सीट आई थी 2024 में 99 सीट आई। अगर बीजेपी ने वोट चोरी की तो सीट बढ़ने की बजाए घटनी चाहिए थी।
मनरेगा का नाम बदले पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कांग्रेस को राम के नाम से हेट है। सभी लोग सुबह उठते ही राम का नाम लेते हैं। किसान जब खेत में हल जोतता है तो सबसे पहले राम का नाम लेता है। जब शरीर पर कहीं भी चोट लगती है तो सबसे पहले राम का नाम ही निकलता है। मनरेगा में भाजपा ने राम का नाम जाेड़ा है तो कुछ भी गलत नही किया है।
राहुल गांधी का नाम भूले मंत्री कृष्ण लाल पंवार
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री कृष्ण लाल पंवार राहुल गांधी का नाम भूल गए। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले राजीव गांधी संविधान की काॅपी लेकर पूरे देश में घूमे और कहा कि अगर बीजेपी की 400 सीट आ जाएंगी तो संविधान को समाप्त कर दिया जाएगा। मंत्री कृष्ण लाल पंवार राहुल गांंधी की जगह उनके पिता राजीव गांधी का नाम बोल गए। 27 जून 1961 में पं. जवाहर लाल नेहरू ने आरक्षण खत्म करने के लिए एक चिट्ठी पढ़ी। कांग्रेस के लोगों ने उसे बदलकर चला दिया कि नरेंद्र मोदी संविधान को समाप्त करना चाहते हैं।