फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Millet sold as soon as it arrived in the market

Jind News: मंडी में आते ही बिका बाजरा

Tue, 22 Oct 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 22 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Millet sold as soon as it arrived in the market
21जेएनडी24: सरकारी भाव पर बाजरा की खरीद करते हुए। संवाद
उचाना। बाजरा मंडी में आते ही सरकारी खरीद पर बिकने से किसानों के चेहरे खिले नजर आ रहे है। जिस दिन बाजरा किसान मंडी में लेकर आता है उसी दिन उसका बाजरा बिकने से दो से तीन घंटे में ही किसान अपने घर मंडी से वापस चला जाता है। हैफेड ने अब तक 10 हजार बैग बाजरा खरीदा है। 3400 बैग का उठान हो चुका है। हैफेड रिकॉर्ड के अनुसार अब तक एक करोड़ 31 लाख 50 हजार रुपये के बाजरा की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

हैफेड सेल्समैन सतीश ने बताया कि खरीद के बाद उठान प्रक्रिया तेज हो गई है। एक करोड़ 31 लाख 50 हजार राशि का बाजरा सरकारी खरीद पर खरीदा जा चुका। किसान, आढ़तियों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जा रही है। साफ, सूखा जो बाजरा सरकारी मापदंड पर होता है उसे मंडी में आते ही खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

किसान बलजोर, सुखबीर, राजेंद्र ने कहा कि बाजरा की फसल मंडी में आते ही बिकने से किसान दो से तीन घंटे बाद घर वापिस चला जाता है। जो भाव बाजरा के मिल रहे है उससे किसान खुश है। एमएसपी भी भाव मिलने से किसानों को आर्थिक रूप से फायदा हो रहा है। मंडी में बेहतर व्यवस्था बाजरा खरीद की है। किसी तरह की परेशानी अब तक खरीद को लेकर नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

53 हजार क्विंटल से अधिक हुई पीआर की खरीद

हाईवे पर स्थित अतिरिक्त मंडी में पीआर धान की खरीद हो रही है। यहां पर खाद्य आपूर्ति विभाग खरीद कर रह है। अब तक 57 हजार क्विंटल पीआर धान मंडी में आ चुका है। 53 हजार क्विंटल से अधिक की खरीद हो चुकी है। 23500 क्विंटल का का उठाया जा चुका है। मंडी में सफाई, पीने के पानी, बिजली सहित सभी प्रबंध पुख्ता है। खाद्य आपूर्ति विभाग इंस्पेक्टर अजय कोथ ने बताया कि खरीद शुरू होने से लेकर अब तक किसान, आढ़तियों को परेशानी नहीं आने दी जा रही है। नियमानुसार पीआर धान की खरीद की जा रही है। खरीद, उठान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है।

21जेएनडी24: सरकारी भाव पर बाजरा की खरीद करते हुए। संवाद

21जेएनडी24: सरकारी भाव पर बाजरा की खरीद करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed