फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Migrant laborer dies after being hit by vehicle

Jind News: वाहन की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर की मौत

Thu, 19 Dec 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 19 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Migrant laborer dies after being hit by vehicle
जींद। दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे स्थित हैबतपुर पुल के पास अज्ञात वाहन ने प्रवासी मजदूर को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला, बांदा निवासी 30 वर्षीय नीरज गांव लिजवाना कलां ईंट भट्ठे पर काम करता था। बुधवार शाम को वह शहर आया हुआ था। गांव हैबतपुर के पास अपने जानकार से मिलने के बाद वह हाईवे को पार करने लगा तो किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नीरज को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता धुमन की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed