{"_id":"57571e194f1c1b417b9c54df","slug":"mhara-gaun-yojna-electric","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्हारा गांव जगमग गांव योजना में जुड़ेंगे 14 नए फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्हारा गांव जगमग गांव योजना में जुड़ेंगे 14 नए फीडर
jind
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में म्हारा गांव जगमग गांव योजना में 14 नए फीडर शामिल किए जाएंगे। इन फीडरों के अंतर्गत आने वाले गांवों में निगम द्वारा शेड्यूल से तीन घंटे अतिरिक्त बिजली सप्लाई दी जाएगी। निगम द्वारा इन फीडरों को योजना में शामिल करने के लिए कार्य योजना तैयार कर काम शुरू कर दिया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने व बिजली के बिल भरने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने के लिए म्हारा गांव जगमग गांव योजना शुरू की गई है। निगम द्वारा जींद, नरवाना व सफीदों तीनों सर्कल से कुछ फीडर चुने गए हैं। योजना के अनुसार इन गांवों में बाकी गांवों की तुलना में तीन घंटे बिजली ज्यादा दी जाएगी। साथ ही घरों के अंदर लगे बिजली मीटरों को बाहर लगाने, नए कनेक्शन देने, खराब बिजली मीटरों को बदलने व तारों की जगह केबल लगाने का काम किया जाएगा। साथ ही लोगों को बिजली बिल भरने के लिए प्रेरित किया जाएगा। म्हारा गांव जगमग गांव योजना में 14 फीडरों के अंतर्गत आने वाले 39 गांवों को चुना गया है।
तीन दर्जन से ज्यादा गांव होंगे योजना में शामिल
14 फीडरों के तीन दर्जन से ज्यादा गांवों को म्हारा गांव जगमग गांव में शामिल किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर काम शुरू कर दिया है। यहां तीन घंटे अतिरिक्त बिजली दी जाएगी। इन गांवों में बिजली मीटरों को बाहर लगाने व पुराने तार बदलने का काम किया जाएगा। साथ ही लोगों को अपने बिजली बिल भरने के लिए प्रेरित करेंगे।
दलजीत सिंह, एसई
बिजली निगम, जींद।