फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Message of a healthy lifestyle to villagers through the Yoga Jagran Yatra.

Jind News: योग जागरण यात्रा के जरिए ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

Mon, 08 Jun 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Message of a healthy lifestyle to villagers through the Yoga Jagran Yatra.
08जेएनडी06: योग जागरण यात्रा निकालते हुए आयुष विभाग के कर्मचारी व गांव के स्कूली बच्चे। स्रोत:
जींद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग जागरण यात्रा का शुभारंभ बीबीपुर गांव से किया गया। यात्रा का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

योग जागरण यात्रा जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. योगेश के मार्गदर्शन में शुरू की गई। अभियान का संचालन आयुष योग सहायक संगीत कुमार ने किया। यात्रा के तहत व्यायामशाला बराड़ खेड़ा, गांव बवाना और गांव बीबीपुर स्थित आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ग्रामीणों को योग के महत्व, नियमित योगाभ्यास के लाभ और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि योग जागरण यात्रा 8 से 10 जून तक संचालित की जा रही है। आगामी दिनों में यह अभियान जिले के विभिन्न गांवों तक पहुंचेगा और अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष योग जागरण यात्रा की थीम ‘वृद्ध अवस्था के लिए योग’ रखी गई है। अभियान के माध्यम से विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed