{"_id":"6165c1ec8ebc3ee1d2367c47","slug":"mega-vaccination-only-7096-people-got-the-vaccine-on-the-first-day-jind-news-rtk6268356105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा टीकाकरण ः पहले दिन 7096 लोगों को ही लग पाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा टीकाकरण ः पहले दिन 7096 लोगों को ही लग पाई वैक्सीन
विज्ञापन
लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जिले के लोगों को अधिक से अधिक वैक्सीन लगाने के स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है। बावजूद इसके मंगलवार को मेगा वैक्सीनेशन दिवस के पहले दिन केवल 7096 लोगों को ही वैक्सीन लग पाई, जबकि 25 हजार का लक्ष्य था।
एनएचएम मिशन के डायरेक्टर की तरफ से सभी सिविल सर्जनों को 12 से 14 अक्तूबर तक मेगा वैक्सीनेशन दिवस मनाने के निर्देश दिए गए थे। इनमें जींद को तीन दिन में 75 हजार डोज लगाने का लक्ष्य दिया गया था। इस हिसाब से प्रतिदिन 25 हजार डोज लगाई जानी थी, लेकिन जिले में पहले दिन केवल 7096 लोगों को ही वैक्सीन लग पाई। इससे साफ है कि अब लोग वैक्सीन लगवाने के प्रति रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिन लोगों को वैक्सीन लगवानी थी, वह लगवा चुके हैं। अब ऐसे लोग बचे हैं, जो वैक्सीन लगवाने के इच्छुक नहीं हैं। अब इन लोगों को बाहर निकालने के लिए स्वास्थ्य विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग हर प्रकार से योजना बना रहा है, लेकिन किसी में भी सफलता हाथ नहीं लग रही है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 2611 लोगों को पहली और 1869 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 843 लोगों को पहली और 680 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 534 लोगों को पहली और 559 को दूसरी डोज लगाई गई। मंगलवार को 3988 लोगों को पहली और 3108 को दूसरी डोज लगाई गई। अब तक जिले के 665476 लोगों को पहली और 207246 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।