{"_id":"6596f8e7ae7e8ceda901f374","slug":"meeting-held-to-strengthen-jjps-organization-jind-news-c-199-1-sroh1009-11204-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जजपा के संगठन को मजबूत करने के लिए हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जजपा के संगठन को मजबूत करने के लिए हुई बैठक
Thu, 04 Jan 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
04जेएनडी12: जजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए। संवाद।
जींद। जजपा जिला कार्यालय में वीरवार को पंचायती राज प्रकोष्ठ की चार जिलों की बैठक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सत्यनारायण बूरा हाट की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान प्रकोष्ठ की जिला व हलका कार्यकारिणी का गठन कर जल्द जारी करने के लिए विचार विमर्श किया।
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सुनील मूंड व प्रभारी राकेश जाखड़ ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अभी से तैयारी शुरू करने की जरूरत है। इसके चलते संगठन के विभिन्न पदों पर मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की जरूरत है, ताकि चुनाव से पहले जजपा द्वारा करवाए गए विकास कार्यों व पार्टी की नीतियों को लेकर वह हर घर द्वार तक पहुंचाए। उन्होंने कहा अब चुनावी वर्ष की शुरूआत हो चुकी है। इसी वर्ष में विधानसभा व लोकसभा के चुनाव होने हैं। इन चुनाव से पहले संगठन को अधिक मजबूत कर प्रदेश में आगामी सरकार जजपा की बनाने का लक्ष्य लेकर हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी को चलना होगा। इसमें सोनीपत, करनाल, जींद व पानीपत जिले के पदाधिकारियों ने शिरकत की। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील मूंड व प्रदेश प्रभारी राकेश जाखड़ ने शिरकत की।
इस अवसर पर जींद हलका प्रधान कपिल चहल, कृष्ण कटवाल, पवन शर्मा, विनोद संधू, महावीर खत्री, जितेंद्र दहिया, शमशेर सिंह, विनोद रायपुर, हरीश अमरगढ़, सतीश चहल, सुनील कंडेला मौजूद रहे।