{"_id":"6216693f4f368f11f805ed5b","slug":"meeting-held-in-the-presence-of-dc-and-sp-in-the-matter-of-social-boycott-of-scheduled-caste-people-jind-news-rtk639282872","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति के लोगों के सामाजिक बहिष्कार के मामले में डीसी व एसपी की मौजूदगी में हुई मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति के लोगों के सामाजिक बहिष्कार के मामले में डीसी व एसपी की मौजूदगी में हुई मीटिंग
विज्ञापन
करीब छह महीने पहले जिले के छात्तर व खापड़ गांवों में कथिततौर पर अनुसूचित जाति के लोगों के सामाजिक बहिष्कार के मामले में प्रशासन, सरकार के वार्ताकार व पीड़ित पक्ष के बीच वार्ता हुई। सभी पक्षों का कहना है कि वार्ता सकारात्मक माहौल में हुई और जल्द ही सहमति बन सकती है। इस दौरान अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा जो मांगें रखी गई, प्रशासन ने उन पर काम करने का आश्वासन दिया है।
गौरतलब है कि छात्तर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद कथित तौर पर सामाजिक बहिष्कार का मामला सामने आया था। इससे पहले खापड़ गांव में चोरी के आरोप में एक बच्चे की पिटाई भी सामाजिक बहिष्कार के आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद से मांगों को लेकर अनुसूचित जाति के लोग जींद में लघु सचिवालय के बाहर धरना दे रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन द्वारा बातचीत की गई। इसमें सरकार की तरफ से वरिष्ठ भाजपा नेता कर्मवीर सैनी, प्रशासन की तरफ से डीसी मनोज कुमार व एसपी नरेंद्र बिजरानिया और पीड़ित पक्ष की तरफ से सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश खापड़ व एडवाकेट रजत कलसन सहित अन्य लोग शामिल हुए। इस दौरान अनुसूचित जाति के लोगों ने दोनों गांवों में पुलिस चौकी खोलन, आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
सकारात्मक रही बातचीत
प्रशासन के साथ बातचीत सकरात्मक रही। अभी कुछ मुद्दों पर गतिरोध बना हुआ है, लेकिन प्रशासन ने सभी मांगों पर आश्वासन दिया है। ऐसे में वीरवार को इस दिशा में आगे का फैसला होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-दिनेश खापड़, सामाजिक कार्यकर्ता, अनुसूचित जाति।
विवाद निपटाने की पहल
प्रशासन द्वारा बातचीत की गई है। सभी पक्षों ने अपनी बात रखी। इसके बाद सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ी है। उम्मीद है कि जल्द ही धरना समाप्त हो जाए।
-मनोज कुमार, डीसी।
अच्छे माहौल में हुई वार्ता
मीटिंग में अनुसूचित जाति के लोगों ने अपनी बात रखी। प्रशासन के अधिकारियों ने सभी तकनीकी पहलुओं को देखते हुए अपना पक्ष रखा है। बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ी है। सभी गतिरोध समाप्त किए जाएंगे।
-कर्मवीर सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता व सरकार के वार्ताकार।