फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mayond Kalan village panchayat earning garbage

कूड़े से कमाई कर रहीं मयोंड कलां गांव की पंचायत

Sat, 24 Oct 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mayond Kalan village panchayat earning garbage
सरपंच सुनीता। - फोटो : Jind
फतेहाबाद जिले के मयोंड कलां गांव की सरपंच रविंद्र कौर को भी बेहतर कार्य करने पर सम्मानि किया गया। उन्होंने कहा कि इससे हौसला बढ़ता है। रविंद्र कौर ने बताया कि उन्होंने अपने गांव में करीब एक एकड़ में पार्क बनवाया है। इसमें ओपर जिम लगावाया है। इसमें महिला व पुरुष अलग-अलग समय पर अभ्यास कर सकते हैं। इसके अलावा गांव के स्कूल को अपग्रेड करवाया है। गांव में पूर्ण रूप से वातानुकूलित पीएचसी बनवाई है। गांव में पेयजल और गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था की है। इसके अलावा गांव में शहरों की तर्ज पर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की है। इसके लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाई गई है, जो घर-घर से कूड़ा उठाती है। इस कूड़े को एक जगह डाला जाता है। यहां से इसकी छंटाई कर गीले कूड़े से खाद बनाई जाती है। बाद में इसको किसानों को बेच दिया जाता है। हर साल करीब 50 हजार रुपये की खाद बेची जाती है।
विज्ञापन

सास के साथ सम्मान पाने पहुंचे सिरसा जिले के नथोर गांव की सरपंच सुलोचना
कार्यक्रम में सिरसा जिले के नथोर गांव की सरपंच सुलोचना अपनी सास विद्या देवी के साथ सम्मान लेने के लिए जींद पहुंची। सुलोचना ने बताया कि उन्होंने अपने गांव में सभी गलियां पक्की करवाई हैं। इसके अलावा गंदे पानी की निकासी का बेहतर प्रबंधन किया है। लोगों को बेहतर पेयजल मुहैया करवाया है। इस दौरान सुलोचना की सास विद्या देवी ने कहा कि उन्हें काफी अच्छा लगा कि उनकी बहू को उपमुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पर्यावरण, जिम, स्टेडियम व श्मशान घाट में तकनीकी सिस्टम स्थापित करने पर पार्षद बीबो सम्मानित
फतेहाबाद जिले की पार्षद बीबो इंदौरा को उपमुख्यमंत्री ने उनकी बेहतर कार्यशैली को देखते हुए स्कूटी देकर सम्मानित किया है। बीबो ने अपने वार्ड में हर वर्ग के लिए बेहतर काम किया है। पार्षद ने अपने वार्ड के लोगों के लिए हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवाकर खुद व वार्ड का नाम चमकाया है। उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा के लिए समय-समय पर पौधरोपण अभियान व त्रिवेणी लगाने का काम किया है। अपने वार्ड में आने वाले सभी 30 गांवों के श्मशान घाटों को आधुनिक बनाया है। मृतक का अंतिम संस्कार करने के लिए भट्ठी बनाकर दी गई हैं। इस भट्ठी में अंतिम संस्कार करने में केवल 35 किलोग्राम लकड़ी ही खर्च होती है, जबकि अन्य तरीके से अंतिम संस्कार करने में साढ़े तीन क्विंटल ईंधन लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी बचाओ और जल संरक्षण के लिए सुनीता ने किया बेहतर कार्य
सिरसा के घोड़ावाली गांव की सरपंच सुनीता को जल संरक्षण व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया गया। सुनीता ने गांव के हर घर में जाकर महिलाओं को व्यर्थ पानी बहाने से भविष्य में पानी की कमी के लिए महिलाओं को जागरूक किया। इसके अलावा जरूरत के समय ही नल से जल निकालने के लिए समय-समय पर अभियान जलाकर प्रेरित करने व बेटियों को उच्च शिक्षा देने के लिए जागरुकता अभियान गांव में चलाए हैं। इनके इस कार्य को देखते हुए प्रशासन ने बेहतर कार्य करने वाली सरपंच के रूप में चुनकर उप मुख्यमंत्री से जींद में स्कूटी देकर सम्मानित करवाया।

 जिला पार्षद बीबो इंदौरा।

जिला पार्षद बीबो इंदौरा।- फोटो : Jind

 रविंद्र कौर, सरपंच, मयोंड कलां गांव, जिला फतेहाबाद।

रविंद्र कौर, सरपंच, मयोंड कलां गांव, जिला फतेहाबाद।- फोटो : Jind

अपनी स्कूटी के साथ सरंपच सुलोचना और  उनकी सास विद्या देवी।

अपनी स्कूटी के साथ सरंपच सुलोचना और उनकी सास विद्या देवी।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed