{"_id":"673a392b873bd1713f086094","slug":"mason-dies-after-being-hit-by-train-jind-news-c-199-1-sroh1009-125847-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत
Mon, 18 Nov 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
जींद। हांसी रोड रेलवे फाटक के नजदीक शनिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे के करीब ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
राजकीय रेलवे पुलिस को रात साढ़े 8 बजे सूचना मिली कि हांसी रोड रेलवे फाटक के पास एक युवक ट्रेन के नीचे आ गया है। वह मौके पर पहुंचे और शव को नागरिक अस्पताल लेकर गए। मृतक की शिनाख्त जोगेंद्र नगर निवासी 22 वर्षीय साहिल के रूप में हुई। साहिल के भाई सचिन ने जीआरपी को बताया कि उनका भाई साहिल राजमिस्त्री था। शनिवार को सुबह घर से काम के लिए निकला था। लौटते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।