फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Married women break their fast by looking at the moon

Jind News: सुहागिनों ने चांद का दीदार कर खोला व्रत

Mon, 21 Oct 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 21 Oct 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Married women break their fast by looking at the moon
20जेएनडी11: विजय नगर में करवा चौथ पर्व पर कथा सुनती सुहागिनें। संवाद
जींद। जिलेभर में रविवार को करवाचौथ का व्रत धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों ने व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। सुबह के समय बड़ी संख्या में महिलाओं में टोली बनाकर करवा माता की कथा सुनी और पति की लंबी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना की। सुहागिनों के अलावा कई लोगों ने पत्नी की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। बाजारों में भी पूरा दिन रौनक रही।
विज्ञापन

सुहागिनों ने सुनी करवा चौथ पर कहानी
करवाचौथ के त्योहार पर महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा और कहानी सुनी। जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि करवा चौथ हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के चौथे दिन होता है। परंपरा के अनुसार इस दिन शादीशुदा महिलाएं या जिनकी शादी होने वाली हैं वह अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। यह व्रत सुबह सूरज उगने से पहले से लेकर रात्रि में चंद्रमा निकलने तक रहता है। यह एक दिवसीय त्योहार अधिकतर उत्तर भारत के राज्यों में मनाया जाता है। इस दिन सिर्फ पति की लंबी आयु की ही नहीं उनके काम-धंधे, धन आदि की पूर्ति की प्रार्थना करती हैं।
विज्ञापन

करवाचौथ की शुरुआत किसी एक कथा के कारण नहीं हुई थी, इसलिए इस त्योहार का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन के लिए कई सारी कथाओं का प्रचलन है। पूरे भारतवर्ष में हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग बड़ी धूमधाम से करवाचौथ मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में रही भीड़
बाजारों में रविवार को सुबह के समय खासी भीड़ रही। सुबह सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। दोपहर को करवा माता की कथा सुनी और उसके बाद जलपान किया। रात में चांद निकलने के बाद ही सुहागिनों ने छलनी से पति और चांद के दर्शन करने के बाद अपने व्रत खोले। इस मौके पर पतियों ने अपनी पत्नियों को गिफ्ट भी दिए। शहर के बाजारों में करवाचौथ को लेकर खरीदारी का दौर दिनभर चलता रहा। जैसे ही महिलाओं ने चांद को देखकर व्रत को पूरा किया तो शहर के ढाबों व होटलों पर खाना लेने के लिए लंबी लाइन लग गई।

वैष्णवी धाम में मनाया करवाचौथ पर्व

अखंड सौभाग्य का पर्व करवाचौथ रविवार को माता वैष्णवी धाम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सजी-संवरी महिलाओं ने मां वैष्णवी और भगवान गणपति की आरती कर उनसे अखंड सुहाग की कामना की। धाम के मैनेजिंग ट्रस्टी आचार्य पवन शर्मा ने कहा कि तुम्हारा अणु-अणु शक्ति से भरा है। पुरुषार्थ करके उस शक्ति के भंडार का द्वार खोल दो, मां जगदंबा की अपार शक्ति तुम में निहित है। जरूरत है उसको जगाने की। उसको आंदोलित करने की।

20जेएनडी11: विजय नगर में करवा चौथ पर्व पर कथा सुनती सुहागिनें। संवाद

20जेएनडी11: विजय नगर में करवा चौथ पर्व पर कथा सुनती सुहागिनें। संवाद

20जेएनडी11: विजय नगर में करवा चौथ पर्व पर कथा सुनती सुहागिनें। संवाद

20जेएनडी11: विजय नगर में करवा चौथ पर्व पर कथा सुनती सुहागिनें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed