फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Market buzzing on Dhanteras, business crosses Rs 20 crore

Jind News: धनतेरस पर बाजार गुलजार, कारोबार 20 करोड़ के पार

Sat, 11 Nov 2023 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 11 Nov 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Market buzzing on Dhanteras, business crosses Rs 20 crore
10जेएनडी16-धनतेरस पर खरीददारी करने पहुंची ग्राहकों की भीड़। संवाद
जींद। धनतेरस पर्व पर शुक्रवार को बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। हालांकि सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी और बारिश ने कुछ समय के लिए कारोबार में खलल डाला लेकिन बारिश रुकते ही ग्राहकों की भीड़ फिर उमड़ पड़ी। धनतेरस पर लगभग 20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

बाजारों में जितना सामान दुकानों के अंदर था उससे कहीं ज्यादा दुकानों के बाहर रखा हुआ था। कपड़ों, जूतों सहित घरेलू सामान की सेल सबसे ज्यादा लगी हुई थी। दुकानदारों ने बिक्री बढ़ाने के लिए कई स्कीमें शुरू की थीं। बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए हर दुकानदार ने अपनी दुकान के आगे सेल लगाई हुई थी। दोपहर होते-होते बाजार में लोगों की इतनी भीड़ जमा हो गई कि पांव रखने की जगह भी नहीं थी। पुलिस ने बाजारों में जाने वाले मुख्य रास्तों पर बैरीकेडिंग लगाकर बंद किया था। वहां से वाहनों को आने-जाने पर रोक लगाई हुई थी। केवल लोगों को पैदल ही आने-जाने की अनुमति थी। शहर में आए लोगों ने ज्वेलरी, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीद की। लोगों ने सेल के माध्यम से ब्रांडिड आइटमों के अलावा महिलाओं ने स्टील के बर्तनों, रसोई सामान, कपड़े तथा अन्य सजावटी सामान खरीदा। शहर में लगभग पांच दर्जन से अधिक बर्तनों की दुकानें हैं। धनतेरस पर लोगों ने रसोई के सामान की जमकर खरीदारी की। व्यापारी नेता सुनील वशिष्ठ ने बताया कि शाम तक 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन


चांदी के गणेश व लक्ष्मी की मूर्तियों की बिक्री रही ज्यादा

राजा ज्वैलर्स के हिमांशु भोला ने बताया कि दीपावली पर्व पर सोने तथा चांदी के सिक्कों की खरीद की जाती है। इस बार लोग सोने की बजाए चांदी के सामान को ज्यादा तवज्जो दी। चांदी के लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियों की सेल ज्यादा रही है। जींद के सर्राफा बाजार आसपास जिलों में अच्छी-खासी पहचान रखता है। यहां हरियाणा के अलावा पंजाब व हिमाचल प्रदेश से भी आकर लोग सोने के आभूषणों की खरीददारी करते हैं। चांदी के सिक्कों, चांदी के नोट, बिस्कुट, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की ज्यादा खरीद हुई। बाजार में हिसार, कैथल, गुहला चीका, खनौरी जैसे प्रदेश के अनेक क्षेत्रों के अलावा पंजाब व दिल्ली में भी जींद में तैयार होने वाले स्पेशल सोने के आभूषणों की अछी-खासी मांग रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक सामान की जमकर हुई खरीदारी

धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर भी लोगों की भारी भीड़ रही। शहर में इलेक्ट्रॉनिक्स की लगभग 100 मुख्य दुकानें हैं। शुक्रवार को लोगों ने विभिन्न कंपनियों के टीवी, फ्रिज, एलईडी, वाशिंग मशीन, लेपटॉप आदि की खरीददारी में दिलचस्पी दिखाई। दुकानदारों का मानना है कि लोग एलईडी की ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। बाजार में ग्राहकों की मांग को देखते हुए 19 इंच से 85 इंच तक की एलईडी साढ़े 10 हजार से दो लाख रुपये तक उपलब्ध रही। ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन लोगों को लुभा रही थी जोकि 38 हजार रुपये तक की रेंज में हैं। सिंगल के साथ डबल डोर फ्रिज चलन में है जोकि 40 से 50 हजार तक की रेंज में हैं। इसके अलावा लेपटॉप की डिमांड भी इस बार बढ़ी। बाजार में विभिन्न कंपनियों के 30 से 35 मॉडल 14 हजार से 70 हजार रुपये कीमत में मिले। छूट को देखते हुए गर्मियों की आइटम भी खूब खरीदे जा रहे हैं।

ड्राई फ्रूटस रही पहली पंसद

दीपावली पर्व पर मिठाई की बजाए ड्राई फ्रूट की धूम रही। अरोड़ा कन्फेक्शनरी के ड्राई फ्रूट विक्रेता भारत भूषण ने बताया कि हर साल ड्राई फ्रूट की मांग बढ़ रही है। 400 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक के डिब्बे की बिक्री हो रही है। धनतेरस पर ऑटो मोबाइल कारोबार में भी खूब उछाल आया। लोगों ने बाइक, कार तथा ट्रैक्टरों की खरीददारी की। वहीं दुपहिया वाहनों की खरीददारी को लेकर ग्राहकों ने तवज्जो दी।


धनतेरस पर सोने तथा चांदी की खरीददारी होती है फलदायी

पं. नवीन शास्त्री ने बताया कि धनतेरस के दिन की खरीददारी घर में सुख, समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। धनतेरस के दिन चांदी की खरीदारी अधिक फलदायी होती है। चांदी चंद्रमा की धातु है। जिससे मन को संतोष व शीतलता मिलती है। बाजारों में इसी वजह से चांदी के गणेश व लक्ष्मी विशेष रूप से खरीदे जाते हैं। धनतेरस के मौके पर जमकर खरीददारी करने से लक्ष्मी का गृह प्रवेश होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed