फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Man injured after falling from height of 30 feet in tire factory died in Jind

जींद में हादसा: 30 फुट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, पीजीआई में मौत, फैक्टरी मालिक तथा ठेकेदार पर केस दर्ज

Fri, 21 Oct 2022 12:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Oct 2022 12:31 PM IST
सार

रामनगर रोहतक निवासी शमशेर गांव किनाना के निकट टायर फैक्टरी में वैल्डिंग का कार्य करता था। गुरुवार को शमशेर फैक्टरी में काम पर गया था और वह फैक्टरी के अंदर 30 फुट की ऊंचाई पर धुंआ निकालने वाले टावर पर वैल्डिंग कर रहा था। अचानक नियंत्रण बिगड़ जाने से शमशेर नीचे गिर गया।

विज्ञापन
Man injured after falling from height of 30 feet in tire factory died in Jind
death - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जींद के गांव किनाना के पास गुरुवार रात को टायर फैक्टरी में 30 फुट की ऊंचाई से गिरकर घायल हुए मजदूर की पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर फैक्टरी ठेकेदार तथा मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


रामनगर रोहतक निवासी शमशेर गांव किनाना के निकट टायर फैक्टरी में वैल्डिंग का कार्य करता था। गुरुवार को शमशेर फैक्टरी में काम पर गया था और वह फैक्टरी के अंदर 30 फुट की ऊंचाई पर धुंआ निकालने वाले टावर पर वैल्डिंग कर रहा था। अचानक नियंत्रण बिगड़ जाने से शमशेर नीचे गिर कर घायल हो गया। वहां काम कर रहे अन्य लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पीजीआई में रात को शमशेर की मौत हो गई। मृतक के भाई सुनील की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने फैक्टरी मालिक कृष्ण, ठेकेदार अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि मृतक के भाई ने फैक्टरी ठेकेदार तथा मालिक पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। इस आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed