फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Man dies due to drowning in pond

Jind News: तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत

Thu, 02 May 2024 03:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 02 May 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Man dies due to drowning in pond
जींद। हसनपुर गांव में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


हसनपुर गांव निवासी दीपक खेती बाड़ी का काम करता था। दीपक मंगलवार सायं को टहलने के लिए गया हुआ था। तालाब के किनारे जाते समय दीपक का पैर फि सल गया और वह तालाब में गिर गया। दीपक को तैरना नहीं आता था, इस कारण वह तालाब में डूब गया। काफ ी देर तक दीपक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश की। ग्रामीणों ने परिजनों को बताया कि दीपक तालाब किनारे जा रहा था। इसके बाद परिजनों ने वहां तलाश किया तो दीपक का शव पानी में मिला। जिसके बाद शव की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद शव को निकालकर नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed