फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Male skeleton and ancient pots found during digging of a pond in Devar village

Jind News: देवरड़ गांव में तालाब की खोदाई के दौरान मिले नर कंकाल और प्राचीन मटके

Mon, 23 Jun 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 23 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Male skeleton and ancient pots found during digging of a pond in Devar village
22 जेएनडी13: देवरड़ गांव में कंकाल दिखाते हुए मनरेगा मजदूर। संवाद
जुलाना। जुलाना खंड के तहत आने वाले गांव देवरड़ में उस समय हड़कंप मच गया। जब मनरेगा के तहत तालाब की खोदाई कर रहे मजदूरों को तालाब में नर कंकाल और प्राचीन काल के मटके मिले। नर कंकालों को देखकर मजदूर डर गए।
विज्ञापन

गांव देवरड़ में मनरेगा के तहत गांव के तालाब की खोदाई का कार्य चल रहा था। मजदूरों को खोदाई के दौरान अचानक कुछ मटके दिखाई दिए। जब उन्हें और गहराई में खोदा गया तो वहां मानव कंकाल भी बरामद हुए। तालाब में लगभग 10 से 12 कंकाल अब तक मिल चुके हैं। तालाब में मिले कंकालों की लंबाई सामान्य से ज्यादा है।
विज्ञापन

खोदाई के दौरान मिले मानव जबड़े भी काफी बड़े हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंकाल की लंबाई लगभग 8 फीट है। कंकालों की हालत को देखकर लगता है कि यह लगभग 200 साल पुराने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब की जगह होता था कब्रिस्तान
देवरड़ गांव निवासी राममेहर ने बताया कि आजादी से पहले गांव में मुस्लिम समाज के लोग रहते थे। गांव के तालाब की जगह कब्रिस्तान होता था। तालाब में मिल रहे कंकाल कब्रिस्तान में दफनाए शव हो सकते हैं। बुजुर्गाें ने बताया कि आजादी के बाद भी इस जगह लोग आने से कतराते थे। समय बीतता गया और यहां पर तालाब बन गया।



दो माह से चल रहा है खोदाई का काम

मनरेगा एबीपीओ नेहा ने बताया कि तालाब की खोदाई का काम दो माह से चला हुआ है। रोजाना 50 से 60 मजदूर खोदाई का काम करते हैं। तालाब में कुछ मिला है तो मौके पर जाकर जांच की जाएगी।


------------

देवरड़ गांव में मनरेगा स्कीम के तहत तालाब की खोदाई की जा रही है। तालाब में खोदाई के दौरान कंकाल मिले हैं तो काम को रोक दिया है। मौके पर जाकर जांच करने के बाद ही काम दोबारा शुरू किया जाएगा।

-प्रतीक जांगड़ा, बीडीपीओ जुलाना।

22 जेएनडी13: देवरड़ गांव में कंकाल दिखाते हुए मनरेगा मजदूर। संवाद

22 जेएनडी13: देवरड़ गांव में कंकाल दिखाते हुए मनरेगा मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed