फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Making a child a good person is the parents' foremost duty: Anurag Muni

बच्चे को अच्छा इंसान बनाना माता-पिता का सबसे पहला फर्ज : अनुराग मुनि

Tue, 23 Dec 2025 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Making a child a good person is the parents' foremost duty: Anurag Muni
22जेएनडी32- पंथ जैन स्थानक उचाना मंडी में प्रवचन में पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पंथ जैन स्थानक उचाना मंडी में अनुराग मुनि ने कहा कि अपने बच्चों को बेहतर परवरिश करना माता-पिता का फर्ज है। बच्चों को पढ़ा, लिखा कर उन्हें डॉक्टर, इंजीनियर बनाना भी पिता का ही फर्ज है। इससे भी बड़ा फर्ज है उन्हें एक अच्छा इंसान बनाना। एक ऐसा इंसान जो इंसानी मूल्यों की बेहतर कद्र करना जानता हो। एक ऐसा इंसान जो बचपन में परवरिश करने वालों की बुढ़ापे में परवरिश करना जानता है।
अभिषेक मुनि ने मनुष्य का अच्छा स्वास्थ्य किस प्रकार से बनने के बारे में श्रद्धालुओं को बताते हुए कहा कि जिसका स्वास्थ्य सही नहीं है वो ना तो मोक्ष प्राप्त कर सकता है ना ही धर्म कर सकता है ना ही रिश्ते निभा सकता है ना ही काम कर सकता है।
विज्ञापन

प्रभु महावीर कहते है कि यदि आपका पैसा गया तो कुछ नहीं गया यदि आपका स्वास्थ्य गया तो सबकुछ चला गया। जीवन के अंदर ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए। चिंता चिता के बराबर है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए चार नियम बताते हुए कहा कि पहला जीवन में ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए। दूसरा अपने शरीर की चर्बी को कम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया ने हमारे शरीर का नाश कर दिया है। जो सुबह का समय व्यायम, घूमने के लिए बनाया गया तो आजकल लोग उस को समय मोबाइल देखने में खराब कर देते है। तीसरा मीठा, चौथे चटपटा भोजन खाने से बचे। जैसा मनुष्य खाता है अन्न वैसा बनता है मन। जैसा बनेगा मन वैसा रहेगा तन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed