फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   mairathan, jind, atheleat, jind

भाईचारे के लिए और नशे के खिलाफ दौड़ा जींद

Sun, 22 Jan 2017 12:02 AM IST
jind
jind Updated Sun, 22 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
mairathan, jind, atheleat, jind
मैराथन के लिए दौड़ लगाते लोग। - फोटो : bureau
स्वर्ण जयंती मैराथन के मौके पर शनिवार को जिले भर के लोगों ने भाईचारे और नशे के खिलाफ दौड़ लगाई। इस दौरान चार श्रेणियों में दौड़ हुई। इसमें 42 किलोमीटर फुल मैराथन और 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन थी। पांच और 11 किलोमीटर की प्ले दौड़ भी करवाई गई। एक साथ हजारों लोगों ने दौड़ लगाकर नशे के खिलाफ शपथ भी ली। मैराथन को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से संबोधित किया। इस दौरान सफीदों के विधायक जसबीर देशवाल भी मौजूद रहे। मैराथन में भाग लेने के लिए सुबह करीब पांच बजे ही प्रतिभाग सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम में जुटने शुरू हो गए। इससे पहले धावकों ने महिला थाना से अपने चेस्ट नंबर प्राप्त किए और स्टेडियम की दर्शक दीर्घा के पास जुटने शुरू हो गए। मैराथन का समय सुबह सात बजे निर्धारित किया गया, लेकिन इससे पहले दौड़ के लिए बनाया गया स्टार्टिंग प्वांट भीड़ से भर गया। यहां नन्हें बच्चों से लेकर बुजुर्ग हर कोई अपने जोश से लबरेज नजर आया। सात बजते ही आईजी ओपी सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया तो एक दम हजारों की भीड़ स्टेडियम से सफीदों रोड पर निकल पड़ी। चार श्रेणियों में हुई दौड़ के लिए अलग-अलग समापन स्थल निर्धारित किए गए थे। दोपहर बाद पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में मैराथन विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


केडी सिंह ने बांधा समां, मंच से सुनाए चुटकुले
 हरियाणवी कलाकार केडी सिंह ने अपने गीतों के माध्यम से समां बांधा और युवाओं को नशे से बचने का आह्वान किया। वहीं केडी सिंह ने मंच के माध्यम से कुछ असभ्य चुटकुले भी सुनाए। हालांकि कार्यक्रम की समाप्ति पर केडी सिंह ने उनके चुटकुलों से किसी महिला को बुरा लगा हो तो इसकी माफी भी मांगी।
विज्ञापन


खापों के प्रतिनिधियों ने भी लगाई दौड़
मैराथन में खापों के प्रतिनिधि भी शमिल हुए। इस दौरान कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला के साथ कई लोग शामिल हुए। कंडेला खाप के ही गांव शाहपुर निवासी खजान सिंह ने 80 साल की उम्र में 42 किलोमीटर की मैराथन पूरी की। इसके लिए उन्हें भी पुलिस लाइन में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुल मैराथन का इनाम जीता विदेशी ने
मैराथन में हरियाणा के अलावा यूपी, मध्य प्रदेश व राजस्थान के भी धावकों ने भाग लिया। वहीं फुल मैराथन का इनाम केन्याई धावक डेनियल ने प्राप्त किया। उन्हें 50 हजार रुपये की राशि का चेक दिया गया। इसमें दूसरे स्थान पर राजस्थान के अलवर से पहुंचे यशवीर व उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिला के गंगहरी गांव निवासी सतेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। 42 किलोमीटर की दौड़ में महिला वर्ग में मध्य प्रदेश के भोपाल की राजकुमारी ने प्रथम जींद जिला के उझाना गांव की काफी दूसरा और गुहलाचीका की अनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 21 किलोमीटर के महिला वर्ग में पंजाब की अमनदीप ने प्रथम, हिसार की रवीना ने द्वितीय व हिसार की सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुुुरुष वर्ग में जयपुर के अजय ने प्रथम स्थान, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला के खेड़ी मनिहार गांव निवासी अक्षय ने द्वितीय व हिसार के लक्ष्मण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed