फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Maintain your enthusiasm, second battle also has to be won: Randeep

अपना जोश कायम रखें, दूसरी लड़ाई भी जीतनी है : रणदीप

Sat, 15 Jun 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 15 Jun 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Maintain your enthusiasm, second battle also has to be won: Randeep
15जेएनडी16: मंच पर उपस्थित कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र
नरवाना। सिरसा लोकसभा की सांसद कुमारी सैलजा शनिवार को एसडी कन्या कॉलेज पहुंची और लोकसभा चुनाव में वोट देने के लिए हलके के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गांव-गांव जाकर वोट मांगे और नरवाना से जीत दिलाने में अपना सहयोग दिया। आप लोगों ने धरातल से शीर्ष पर पहुंचाने का कार्य किया।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि गाड़ी लाइन पर चढ़ चुकी है। इसी जोश के साथ विधानसभा में अपने युवाओं को पहुंचाने का कार्य करना है। आने वाले छह माह में आपको यह करिश्मा करके दिखाना है। यह सरकार 1.5 दो साल चलनी है, उसके बाद आपकी सरकार होगी। युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने यह चुनाव लड़ा है। इसमें किसानों व कमेरा वर्ग ने भी अपना सहयोग दिया। आप लोगों की संख्या 80 प्रतिशत है। 20 प्रतिशत की आपके आगे क्या औकात है। ले लो वाला नारा एक बार फिर लगा देना काम हो जाएगा।
विज्ञापन

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आगे भी अपना जोश कायम रखते हुए दूसरी लड़ाई को जीतना है। 18 जून को उचाना में लड़ाई का बिगुल बजाना है। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि अभी तो आपने पहली लड़ाई जीती है, दूसरी बाकी है। जो दो-तीन महीने बाद लड़नी है और जीत हासिल करनी है।

15जेएनडी16: मंच पर उपस्थित कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र

15जेएनडी16: मंच पर उपस्थित कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed