फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mahila Agarwal Vaishya Samaj celebrated Holi

Jind News: महिला अग्रवाल वैश्य समाज ने मनाई होली

Mon, 25 Mar 2024 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mahila Agarwal Vaishya Samaj celebrated Holi
सफीदों। महिला अग्रवाल वैश्य समाज सफीदों की ओर से पुरानी अनाज मंडी में होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरोज गोयल ने की। इस मौके पर महिलाओं ने रंग, गुलाल व फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में महिलाओं ने होली के गीत गाए और गीतों की धुनों पर नृत्य किया। जिलाध्यक्ष सरोज गोयल ने कहा कि होली के दिन सभी लोग एक-दूसरे के साथ भेदभाव को भुलाकर भाईचारे को मजबूत करते हैं। होली का पर्व भाईचारे, आपसी प्रेमभाव व अमन शांति का प्रतीक है। इस पर्व पर हम सबको पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक दूजे को गले लगाना चाहिए और भाईचारे का संदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली का पर्व अहंकार के नाश का त्योहार भी है। हिरण्यकश्यप को अपनी शक्ति पर अंहकार था तो अहंकार रूपी होलिका का अग्नि में जलना व प्रह्लाद का बचाना प्रभु पर विश्वास की जीत थी। इस मौके पर महिलाओं ने होली में केमिकल के रंगों का उपयोग न करने व प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed