फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Madhya Pradesh and Mumbai team reached the semi-finals in 45 kg category

45 किलो वर्ग भार में सेमीफाइनल में पहुंची मध्यप्रदेश और मुंबई की टीम

Mon, 18 Jul 2022 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh and Mumbai team reached the semi-finals in 45 kg category
अंक लेने के लिए विरोधी टीम के खिलाड़ी को हाथ लगाने का प्रयास करता एक खिलाड़ी। संवाद। - फोटो : Jind
सफीदों। नई अनाज मंडी में चल रही जस्ट कबड्डी प्रतियोगिता में शनिवार रात को हुए मैचों में मध्यप्रदेश व मुंबई की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहला मैच मुंबई व हैदराबाद के बीच हुआ। इसमें मुंबई की टीम ने 28 तथा हैदराबाद की टीम ने 23 अंक बनाए। यह मैच कड़े मुकाबले में मुंबई की टीम ने पांच अंकों से जीत लिया। दूसरा मैच मध्यप्रदेश व हरियाणा की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में हरियाणा की टीम ने 34 तथा मध्यप्रदेश की टीम ने भी 34 अंक हासिल किए। पहले वाले अंकों को देखते हुए मध्यप्रदेश की टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

अगला मैच हिमाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश की टीमों के बीच हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश की टीम ने 36 अंक बनाए तथा उत्तरप्रदेश की टीम ने 34 अंक बनाए। यह मैच हिमाचल प्रदेश की टीम ने दो अंकों से जीत लिया। एक अन्य मैच में दिल्ली ने राजस्थान की टीम को 10 अंकों के अंतर से हराया। दिल्ली की टीम ने 44 अंक बनाए जबकि राजस्थान की टीम 34 अंक बना सकी। इस मैच में दिल्ली की टीम को 10 अंकों से विजयी घोषित किया गया। गुजरात व तमिलनाडु के बीच हुए मुकाबले में गुजरात की टीम ने तमिलनाडु को 15 अंकों से हराया। इस मैच में गुजरातने 41 तो तमिलनाडु की टीम के 26 अंक जुटाए। जस्ट कबड्डी के संचालक सोहन लाल ने बताया कि रात को हुए मैचों में मैन ऑफ द विरेंद्र हिमाचल, गंगराम मुंबई, यशप्रीत दिल्ली, अंशु हरियाणा, भगवानदास कोलकता को चुना गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पंजाब से मनीष जिंदल, उपप्रधान संगीत सोनी, सचिव रोशन शर्मा, एंकर विकास यादव, अजय चौहान, स्टाफ से ज्योति, आरती, सोनिया, प्रीति, संदीप, रेफरी रेखा, विक्रम, अजय, पूजा, प्रदीप तुषीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed