{"_id":"67c0c0df0e287051dc05fc8a","slug":"liquor-smuggler-who-was-absconding-for-two-and-a-half-years-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-130704-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ढाई साल से फरार चल रहा शराब तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ढाई साल से फरार चल रहा शराब तस्कर गिरफ्तार
Fri, 28 Feb 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी14-पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया नशा तस्कर। स्रोत पुलिस
- फोटो : संभल में थमे वाहनों के पहिये।
जींद। सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने राजस्थान के जोधपुर शहर से अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नरेश कुमार उर्फ नरु पुत्र रामा राम वासी शिवकर धन्ने का तला दौलतनगर जिला बाडमेर हाल मकान नंबर 119, सिटी होम जोधपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से शराब तस्करी से जुड़े गिरोह के बारे में पूछताछ की जाएगी।
सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिह ने बताया कि करीब पांच सितंबर 2022 को चमेला काॅलोनी नरवाना के नजदीक से एक कंटेनर से 550 पेटी शराब 5040 बोतल अंग्रेजी शराब और 3120 कैन बियर बरामद हुई थी। पुलिस ने कंटेनर चालक बाडमेर जिला के शराब तस्कर दूदाराम को भी काबू किया था। उसने रिमांड के दौरान पूछताछ में बताया था कि शराब उसके साथी नरेश उर्फ नरु के सहयोग से पंजाब के संगरूर से लोड करके लाया है। सीआईए टीम ने आरोपी नरेश उर्फ नरु के बाडमेर के ठिकानों पर कई बार छापेमारी की, लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदलता रहा। इसके बाद वह राजस्थान के जोधपुर शहर में छिपकर रहने लगा, लेकिन सीआईए टीम ने आरोपी की तलाश जारी रखी। टीम को खुफिया मुखबरी मिली कि आरोपी राजस्थान के जोधपुर शहर में सिटी होम में छिपकर रह रहा है। पुलिस टीम ने सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह के नेतृत्व में जोधपुर में छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। वीरवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया और चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से शराब तस्करी से जुड़े गिरोह के बारे में पूछताछ की जाएगी।