फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Likelihood of employees' strike escalating

Jind News: कर्मचारियों की हड़ताल बढ़ने के आसार

Fri, 21 Aug 2026 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Likelihood of employees' strike escalating
20जेएनडी30: डिप्टी स्पीकर को ज्ञापन सौंपते हुए नगर परिषद के सफाई कर्मचारी। संवाद
जींद। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का अल्टीमेटम पूरा होने के साथ ही शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर संकट और गहराने के आसार हैं। सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द ही मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। वहीं, हड़ताल के दौरान जान गंवाने वाले तीन सफाई कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने डिप्टी स्पीकर के समक्ष अपनी विभिन्न मांगें रखीं। डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के स्तर पर बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी स्पीकर ने प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों से जलपान करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उनके लिए जलपान की व्यवस्था की गई है और सभी कर्मचारी जलपान करके ही वापस जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed