फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Leaves of roadways bus drivers and operators canceled

रक्षा बंधन के चलते डिपो के चालक व परिचालकों के अवकाश रद्द

Wed, 18 Aug 2021 10:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Leaves of roadways bus drivers and operators canceled
बस स्टैंड परिसर में खड़ी बसें। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को रोडवेज बसों में यात्रा के दौरान कोई परेशानी नहीं आए। इसके लिए रोडवेज प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। जीएम ने चालक व परिचालकों के अवकाश रद्द कर दिए हैं, ताकि रक्षाबंधन के दिन यात्रियों खासकर महिलाओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। जींद डिपो में 300 से ज्यादा चालक व परिचालक हैं।
विज्ञापन

सभी चालक व परिचालकों की छुट्टियां रद कर कर ऑन ड्यूटी रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिस भी रूट पर यात्रियों की भीड़ होगी, उसी रूट पर बस रवाना कर दी जाएगी। लंबेे रूटों के अलावा लोकल रूटों पर भी बसों को चलाया जाएगा। यात्रा के दौरान उन्हें सैनिटाइजर व मास्क का प्रयोग करते हुए अन्य गाइडलाइन की तरफ भी ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

पिछली साल कोरोना संक्रमण के मामले ज्यादा होने के कारण रक्षाबंधन पर्व पर सरकार ने महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करने की सुविधा पर रोक लगा दी थी, लेकिन इस बार सरकार ने महिलाओं को राहत देते हुए रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करवाने के आदेश जारी किए हैं। 15 साल तक के बच्चों को भी महिलाओं के साथ मुफ्त यात्रा करने की अनुमति दी गई है। 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बसें चलाई जाएंगी और कोविड प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने सभी डिपो महाप्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस सुविधा मुहैया कराने में कोई कोताही नहीं बरती जाए। हालांकि 22 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार है। 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे से लेकर और 22 अगस्त को पूरे दिन महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी, जिससे वह अपने दूरदराज क्षेत्र में रहने वाले भाइयों को राखी बांधने जा सकें। रक्षा बंधन को देखते हुए भीड़ बढने की पूरी संभावना है, इसलिए डिपो ने भी अपनी तरफ से पूरे इंतजाम कर लिए हैं।

चालक व परिचालकों के अवकाश रद्द
यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों की जरूरत होगी, उसी रूट पर बस भेज दी जाएंगी। रक्षा बंधन पर डिपो सभी बस चलाएगा। सभी चालक व परिचालकों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। ताकि रक्षा बंधन पर महिलाओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो और कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था बनाई जा सके।
--गुलाब सिंह दूहन, रोडवेज जीएम जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed