{"_id":"579116b44f1c1b3c50c4b5d3","slug":"land-dispute-shoot-daed-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद: घर में घुस मारी गोली एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद: घर में घुस मारी गोली एक की मौत
jind
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
घायल युवती को एम्बुलेंस में ले जाते कर्मचारी।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में रास्ता देने के विवाद में निडानी गांव में बृहस्पतिवार शाम चली गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि युवती सहित चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल 17 वर्षीय मरजीना को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। फिलहाल आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार निडानी गांव निवासी पृथ्वी सिंह का अपने परिवार के ही सूरजा से खेतों के रास्ते को लेकर विवाद है। इसको लेकर दोनों परिवारों में दिन में झगड़ा हो गया था। शाम को पृथ्वी गुट के लोग अपने घर में बैठे थे, इसी दौरान सूरजा गुट के लोगों ने पिस्तौल व तेजधार हथियारों के साथ पृथ्वी गुट पर हमला कर दिया। इस दौरान पृथ्वी के 30 वर्षीय बेटे मंगल व उसकी 17 वर्षीय भतीजी मरजीना को गोली लग गई। दोनों को बचाने के लिए दौड़े मंगल के भाई कृष्ण और जगमोहन पर भी हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों ने चारों घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने मंगल को मृत घोषित कर दिया, जबकि मरजीना की हालात गंभीर होने के कारण उसे उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। कृष्ण और उसका भाई जगमोहन को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचाराधीन घायल जगमोहन ने पुलिस को बताया कि दोनों परिवारों की 60 एकड़ जमीन है और खाता भी संयुक्त है। खेत में रास्ते को लेकर सूरजा परिवार से कहासुनी हुई थी। इस पर सूरजा, उसका बेटा कृष्ण, राजेश, उनका भांजा, सात-आठ बदमाशों के साथ घर में घुस आया। कृष्ण ने अपने पास मौजूद असलाह से फायरिंग शुरू कर दी। गोली मंगल और मरजीना को लग गई।
हथियारों के बीच में पड़ कर ग्रामीणों ने किया बचाव
ग्रामीणों के अनुसार घटना बहुत बड़ी हो सकती थी। जैसे ही झगड़े की सूचना मिली, दर्जनों ग्रामीणों ने गोलियों और गड़ासों के बीच खुद को डालकर बीच बचाव किया। ग्रामीणों के अनुसार यदि लोग बीच- बचाव नहीं करते तो कई लोगों की जान जा सकती थी।
परिवारों के बीच खेत में रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि युवती सहित तीन लोग घायल हो गए। युवती को पीजीआई रेफर किया गया है। हमलावरों की धड़-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
- कुलवंत बिर्श्नोई, डीएसपी