{"_id":"5d83c7198ebc3e012e1f3c6d","slug":"kys-protest-against-lathicharge-on-computer-teacher-jind-news-rtk518993821","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर शिक्षकों पर लाठीचार्ज के विरोध में केवाईएस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर शिक्षकों पर लाठीचार्ज के विरोध में केवाईएस ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पंचकूला में कंप्यूटर शिक्षकों पर किए लाठीचार्ज के विरोध में वीरवार को क्रांतिकारी युवा संगठन के सदस्यों ने केएम कॉलेज के मुख्य गेट पर पुतला फूंक कर रोष जताया।
युवा संगठन के सदस्य कुलदीप, विक्रम, सोहन, गुरुदेव, प्रवीण, रिंकू, नीतीश, ज्योति, अनीता व ममता ने कहा कि पंचकूला में स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन कर रहे कंप्यूटर शिक्षकों पर हरियाणा पुलिस ने बर्बरता से लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन से पानी की बौछार कर दो दर्जन से ज्यादा शिक्षकों को घायल कर दिया। भाजपा सरकार जनवादी आंदोलन को दबाने के लिए दमनकारी नीति का सहारा ले रही है। देश में एक तरह का आपातकालीन स्थिति का माहौल है और हर जनवादी ताकत को दबाने की कोशिश पूरे देश में चल रही है। क्रांतिकारी युवा संगठन के सदस्यों ने मांग की है कि सरकार द्वारा कंप्यूटर शिक्षकों की सभी मांगों को माना जाए और स्थायी रोजगार दिया जाए। घायल शिक्षकों का इलाज सरकारी खर्च पर कराया जाना चाहिए। आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
शिक्षकों पर लाठीचार्ज करने को इनसो ने सौंपा ज्ञापन
पंचकूला में धरनारत कंप्यूटर शिक्षकों पर लाठीचार्ज करने को लेकर इनसो के प्रदेश संयुक्त सचिव कश्मीरा नैन के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। नैन ने कहा कि नगर निगम, सफाई कर्मचारी, बिजली विभाग व फार्मासिस्ट सहित सभी विभागों के कर्मचारी सरकार की नीतियों से परेशान हैं। पंचकूला में कंप्यूटर अध्यापक पर सरकार ने लाठियां बरसाकर एक बार फिर तानाशाही का सबूत दिया है। उन्होंने कंप्यूटर अध्यापकों पर की बर्बतातापूर्ण कार्रवाई की निंदा की। इस मौके पर साहिल गिल, अजय नैन, पंकज गर्ग, गुरमीत कुंडू, दीपक बैनिवाल उपस्थित रहे।