फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   kumari sailaja says khatara sarkar in state

प्रदेश में भाजपा-जजपा नहीं बल्कि खटारा सरकार : कुमारी सैलजा

Thu, 30 Sep 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
kumari sailaja says khatara sarkar in state
जीदं में आयोजित महिला पंचायत के दौर मंच पर मौजूद प्रदेश कांगेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा व अन्य पदाधि - फोटो : Jind
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा-जजपा नहीं बल्कि खटारा सरकार चल रही है। आज युवा बेरोजगार हैं और किसान सड़कों पर हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर सरकार द्वारा लीक करवा दिया जाता है। बुधवार को महाराजा शूर सैनी धर्मशाला में महिला पंचायत को संबोधित करते हुए उन्हाेंने ये बात कही।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्हाेंने कहा कि देश में महिलाओं को जो पहचान मिली है, वह पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी द्वारा दी गई है। उसकी सोच थी कि महिलाएं भी सरपंच बनें, चौधर दिखाए। इसलिए उन्होंने पंचायती राज एक्ट में महिलाओं को आरक्षण दिया। भाजपा सरकार को सात साल हो गए, लेकिन इस सरकार ने न देश में और न ही प्रदेश में कोई विकास कार्य करवाए। आज तक कोई भी बीपीएल कार्ड नहीं बनाया गया। वैसे तो कहते हैं बच्चों को पढ़ाओ, लेकिन युवा बेरोजगार फिर रहे हैं।
विज्ञापन

आज बिना मांगे तीन कृषि कानून किसानों के ऊपर थोप दिए गए हैं। इस मौके पर सफीदों कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली, असंध विधायक शमशेर सिंह गोगी, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता चंदन, मूर्ति देवी साहनपुर, दलवेंद्र चंदन, राममेहर देशवाल, रणबीर सरपंच भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed