फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kisan Andolan: Preparation to bring farmer organizations-Khaps on one platform

Kisan Andolan: किसान संगठनों-खापों को एक मंच पर लाने की तैयारी, सर्वजातीय बिनैण खाप की बैठक में फैसला

Tue, 27 Feb 2024 08:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/नरवाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/नरवाना (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 27 Feb 2024 08:24 PM IST
सार

सर्वजातीय बिनैण खाप की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। दो मार्च को दाड़न खाप चबूतरे पर महापंचायत बुलाई गई। महापंचायत में किसान आंदोलन के बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
Kisan Andolan: Preparation to bring farmer organizations-Khaps on one platform
बिनैण खाप की बैठक को संबोधित करते कालव तपा के प्रधान फकीरचंद। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद के दनौदा गांव के चबूतरे पर मंगलवार को हुई सर्वजातीय बिनैण खाप की पंचायत हुई। इसमें सामने आया कि किसान आंदोलन को लेकर सभी खाप व किसान संगठन एकराय नहीं हैं। यदि किसान आंदोलन को सफल बनाना है तो सभी की एकराय होनी चाहिए। सभी एक होकर आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


बैठक में फैसला लिया गया कि पहले सभी खापों, किसान संगठनों व अन्य संगठनों को एक करना होगा। इसके लिए 2 मार्च को दाड़न खाप चबूतरे पर एक महापंचायत होगी। इसमें सभी लोग हिस्सा लेंगे। महापंचायत में किसान आंदोलन को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। पंचायत में नरवाना खाप, दाड़न खाप, मोर खाप व उझाना गांव के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


पंचायत की अध्यक्षता पंचायत खाप के उपप्रधान भगतराम ने की। इसमें खाप के प्रवक्ता रघुबीर नैन, कालवन तपा के प्रधान फकीर चंद कालवन व भगत सिंह मौजूद रहे। रघुबीर नैन ने कहा कि अभी तक आंदोलन सफल नहीं हो पाया है, क्योंकि सभी किसान संगठन तथा खाप पंचायतों की एकराय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक सभी का एकमत नहीं हो जाता किसान आंदोलन की सफलता पर प्रश्न चिह्न लगा रहेगा। इसलिए सभी को एक साथ लड़ाई लड़नी होगी। विचार-विमर्श के बाद 2 मार्च तक सभी संगठनों तथा खापों को एक करने की जिम्मेदारी लगाने के साथ 2 मार्च को बैठक में सभी को मौजूद रहने के लिए कहा गया।

इसमें अभी तक जो किसान संगठन आंदोलन कर रहे हैं तथा जो नहीं कर रहे हैं उनसे बातचीत की जाएगी। इसके लिए भाकियू के प्रधान जोगेंद्र नैन की ड्यूटी हरियाणा के संगठनों से बातचीत करने तथा सत्यवान नैन की जिम्मेदारी आंदोलन कर रहे किसानों से बातचीत करने के लिए लगाई गई।


29 को नरवाना में होगी 18 किसान संगठनों की बैठक
भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि 29 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े हरियाणा के 18 किसान संगठनाें की बैठक नरवाना अनाज मंडी में स्थित चौधरी घासीराम नैन किसान सदन में होगी। इसमें किसान आंदोलन की स्थिति व संयुक्त किसान मोर्चा के 14 मार्च को किए जाने वाले दिल्ली कूच को सफल बनाने की रणनीति तय की जाएगी। सभी किसान संगठनों को संदेश भेज दिया गया है। रतन मान ने सभी किसान नेताओं से अपील की कि बैठक में समय पर पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed