{"_id":"e449f1c9fb38a55f868c75b2965f9997","slug":"kidnap-girl-go-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपह्त युवती को परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपह्त युवती को परिजनों को सौंपा
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Wed, 10 Sep 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
अमरहेड़ी गांव से युवती का अपहरण करने के आरोपी युवक और अपह्त नाबालिग युवती को पुलिस ने मंगलवार को सिविल जज सीनियर डिविजन एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नरेंद्र पाल की अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत से आरोपी युवक को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन
वहीं नाबालिग लड़की द्वारा परिजनों के साथ जाने की सहमती पर लड़की को परिजनों के साथ भेज दिया। सदर थाना प्रभारी विक्रम सिंह के अनुसार लड़की ने अदालत में दिए बयान में आरोपी युवक पर अपहरण करने, बंधक बनाने तथा बलात्कार के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
गांव अमरहेड़ी से 29 अगस्त की सुबह होंडा अमेज गाड़ी सवार श्याम नगर जींद निवासी अनिल ने कथिततौर पर 17 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया था। जब लड़की की मां सुमन ने उसका विरोध किया तो उसकी गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
सोमवार को सदर थाना प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने कटरा जम्मू कश्मीर से आरोपी युवक अनिल को गिरफ्तार करके अपहरण हुई लड़की को बरामद कर लिया।