{"_id":"68e557287664c775dc0c0e00","slug":"khushboo-the-doctor-of-relationships-has-made-counseling-a-medium-for-social-reform-jind-news-c-199-1-sroh1009-142123-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रिश्तों की डॉक्टर खुशबू ने काउंसिलिंग को बनाया समाज सुधार का माध्यम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रिश्तों की डॉक्टर खुशबू ने काउंसिलिंग को बनाया समाज सुधार का माध्यम
Tue, 07 Oct 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
07जेएनडी01: डॉ. खुशबू शर्मा।
जींद। शहर के आसरी गेट निवासी खुशबू शर्मा की कहानी प्रेरणा की ऐसी मिसाल है जो न केवल आत्मनिर्भरता की ताकत को दर्शाती है बल्कि सामाजिक बदलाव की राह भी दिखाती है। एक तरफ खुशबू ने पढ़ाई के दम पर खुद को आत्मनिर्भर बनाया वहीं दूसरी ओर वह टूटते परिवारों को भी जोड़ने का काम कर रही है।
बचपन से ही पढ़ाई के प्रति लगन रखने वाली खुशबू के सामने उस समय बड़ी चुनौती आई जब पढ़ाई के दौरान उनके परिजनों ने उनकी शादी की बात शुरू की लेकिन खुशबू पहले अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती थी। उन्होंने परिजनों से अपनी इच्छा जाहिर की कि वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं और कुछ बड़ा हासिल करना चाहती हैं।
उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास को देखकर परिजन भी उनके सपनों के साथ खड़े हो गए। पढ़ाई पूरी करने के बाद खुशबू ने अपने शहर में काउंसिलिंग सेंटर शुरू किया। इस सेंटर के जरिए वह परिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का काम कर रही हैं। आज वह न केवल अपने पैरों पर खड़ी हैं बल्कि समाज में बदलाव की मिशाल भी जला रही हैं।
विज्ञापन
खुशबू का काउंसिलिंग सेंटर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उनकी कोशिशों से कई टूटते हुए रिश्तों को नया जीवन मिला है और बिखरते परिवार फिर से एकजुट हो रहे हैं। खुशबू की खासियत यह है कि वह जरूरतमंदों को निशुल्क काउंसलिंग प्रदान करती हैं।
उनका मानना है कि रिश्तों की डोर को मजबूत करना न केवल एक पेशा है बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। खुशबू की मेहनत और लगन ने उन्हें समाज में एक सम्मानजनक स्थान दिलाया है।
उन्होंने साबित कर दिखाया कि अगर मन में दृढ़ संकल्प हो और परिवार का साथ हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। आज वह न केवल आत्मनिर्भर हैं बल्कि दूसरों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उनकी यह यात्रा समाज के लिए एक नई दिशा और प्रेरणा का प्रतीक है।
काउंसिलिंग एक सामाजिक जिम्मेदारी भी
डॉ. खुशबू के अनुसार समाज में मोबाइल के ज्यादा प्रयोग व दंपति को एक दूसरे पर भरोसा नहीं होने के कारण रिश्ते टूट रहे हैं। दंपति को एक दूसरे को समझना चाहिए और आपस में समय बिताना चाहिए ताकि उनका विश्वास बना रहे। इसके अलाव युवाओं में शिक्षा, एक दूसरे की होड़ के कारण तनाव बढ़ रहा है। इच्छाएं बड़ी होती हैं लेकिन खुद क्या करना है। इसकी युवाओं के पास कोई जानकारी नहीं। इसके कारण समाज में परेशानी बढ़ रही है।