फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Khapen came forward in the case of sexual harassment of girl students, met DC-SP

Jind News: छात्राओं के यौन उत्पीड़न मामले में आगे आईं खापें, डीसी-एसपी से मिलीं

Thu, 16 Nov 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 16 Nov 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Khapen came forward in the case of sexual harassment of girl students, met DC-SP
बार एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र लोहान को ज्ञापन सौंपते विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। उचाना के सरकारी स्कूल के मुख्याध्यापक द्वारा छात्राओं के साथ कथित तौर पर की गई छेड़छाड़ के मामले को लेकर बुधवार को सर्वजातीय माजरा खाप, भारतीय किसान यूनियन, जनवादी महिला समिति, किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा और एसपी सुमित कुमार से ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने छात्राओं से यौन उत्पीड़न मामले में गंभीरता से जांच करने और मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। डीसी और एसपी ने प्रतिनिधिमंडलों को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषी लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने जिला बार से भी मुलाकात की और मामले के आरोपी मुख्याध्यापक को वकील मुहैया न करवाने की अपील की।
विज्ञापन


सर्वजातीय माजरा खाप के प्रधान गुरविंद्र सिंह संधू, किसान नेता आजाद पालवां, डॉ. सिक्कम श्योकंद, खाप नेता ओमप्रकाश कंडेला, भाकियू नेता छज्जूराम कंडेला ने कहा कि जो घिनौनी हरकत मुख्याध्यापक द्वारा की गई है, इसकी शिकायत खुद छात्राओं ने पत्र के माध्यम से पीएम, राष्ट्रपति, सीएम, महिला आयोग से की है। महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करवाने के साथ-साथ मुख्याध्यापक को गिरफ्तार करवाने में अहम भूमिका भी अदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकायदा मामले को लेकर एसआईटी भी गठित है। इस मामले में मुख्याध्यापक के साथ-साथ और अन्य की भी संलिप्तता हो सकती है। इसलिए इस मामले में जो भी दोषी हैं, उन्हें किसी भी सूरत में न बख्शा जाए। जो निर्दोष हैं, उन्हें बेवजह तंग न किया जाए। उचाना क्षेत्र के राजकीय स्कूल में छह साल मुख्याध्यापक के तौर पर कार्यरत रहे आरोपी करतार के पिछले स्कूलों में हुई पोस्टिंग की भी जांच होनी चाहिए।
जिला बार से अनुरोध, आरोपी प्रिंसिपल को वकील उपलब्ध न करवाया जाए
किसान नेता आजाद पालवां ने जिला बार से भी अनुरोध किया कि आरोपी प्रिंसिपल को पैरवी के लिए वकील उपलब्ध न करवाया जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा कोताही भी बरती गई है। बच्चियों पर दबाव बनाया जा रहा है। इस पर भी संज्ञान लेना चाहिए। इस घटना में शामिल स्टाफ को तुरंत प्रभाव से बदला जाए। जिस भी संबंधित अधिकारी ने एक्शन लेने में देरी की है, उस पर एक्शन होना चाहिए।

सभी स्कूलों में होनी चाहिए शिकायत पेटिका

महिला जनवादी समिति की राज्य अध्यक्ष सविता, जिला अध्यक्ष नूतन प्रकाश, भतेरी, राजकुमारी व केलो देवी ने कहा कि इस घटना ने आम लोगों के दिमाग में गंभीर चिंता पैदा कर दी है। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित छात्राओं से भी मुलाकात की है और उनसे तथ्यात्मक जानकारी जुटाई है। इसी आधार पर डीसी और एसपी को मांग पत्र दिया है।

इस घटना की निष्पक्ष और उचित जांच हो। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि प्रत्येक स्कूल में यौन शोषण विरोधी कमेटियों का सुचारु संचालन सुनिश्चित हो और बोर्ड पर कमेटी सदस्यों के नाम प्रदर्शित हों व महिला संगठन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित हो। सभी स्कूलों में शिकायत पेटिका का लगाया जाना सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed