फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Khap Panchayats demanded to build a gate in the name of Harful Jat Julani

Jind News: खाप पंचायतों ने हरफुल जाट जुलानी के नाम से गेट बनवाने की मांग

Sat, 19 Jul 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 19 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Khap Panchayats demanded to build a gate in the name of Harful Jat Julani
जींद। गोभक्त चौधरी हरफुल जाट जुलानी की याद गार में जींद में चौधरी हरफुल जाट जुलानी के नाम से बड़ा गेट बनवाने के लिए खाप पंचायतों ने नगर परिषद चेयरमैन और डिप्टी स्पीकर से मांग की है। माजरा खाप पंचायत के प्रधान गुरविंदर सिंह संधू, कंडेला खाप पंचायत के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, कालवा बारहा प्रधान दिलबाग सिंह कुंडू, नौगामा खाप पंचायत प्रधान सुरेश बहबलपुर, जुलाना बराहा खाप प्रधान बसाऊ राम लाठर, पूनिया खाप पंचायत प्रेस प्रवक्ता जितेेंद्र छातर ने कहा कि आज जो गाय बची हुई हैं। वह चौधरी हरफूल जाट जुलानी की देन है।
विज्ञापन

उन्होंने 17 गोहत्थे तोड़े और कसाइयों को मौत के घाट उतारा। खापों ने उन्हें सवा शेर की उपाधि से नवाजा। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे समाज सुधार की याद में उनके जुलानी गांव के रोड पर बड़ा गेट बनना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बारे में जान सकें। माजरा खाप पंचायत के महा सचिव महेंद्र सिंह सहारण और प्रेस प्रवक्ता समुद्र सिंह ने कहा कि इस विषय को लेकर विगत समय में नगरपरिषद की चेयरपर्सन को ज्ञापन सौंपा था और मांग की गई थी कि हरफुल जाट जुलाना के नाम पर गेट बनवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed