फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Keep the work of revision of voter list updated: Phogat

मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य को अपडेट रखें : फोगाट

Thu, 25 Jul 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 25 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Keep the work of revision of voter list updated: Phogat
जींद। सफीदों विधानसभा के पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम मनीष फोगाट ने विधानसभा की मतदाता सूचियों के लिए पुनरीक्षण अभियान को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में चुनाव से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा के आम चुनाव को लेकर बुथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य को अपडेट रखें।
विज्ञापन

विधानसभा पंजीयन अधिकारी ने कहा कि भारत चुनाव आयोग की हिदायत अनुसार वीरवार से नौ अगस्त तक पात्र मतदाताओं के नए वोट बनाने, मृतक व्यक्ति व विधानसभा क्षेत्र छोड़ चुके मतदाताओं के नाम काटने, फोटोयुक्त मतदाता सूचि में नाम, आयु आदि का शुद्घिकरण करने के लिए पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बुथ में होने वाले वोट परिर्वतन के सम्बंध में जानकारी जुटाएं और मतदाता सूची को अपडेट करें। इसके अलावा पुनरीक्षण अभियान के दौरान 27 व 28 जुलाई तथा तीन और चार अगस्त को सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर बैठकर ये फार्म जमा करवाएंगे। नौ अगस्त के बाद इन दावों और आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। इसके बाद 20 अगस्त को विधानसभा क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के हिदायत अनुसार जिस बूथ पर अधिक मतदाता है, वहां पर वैकल्पिक बूथ भी बनाया जा सकता है। इसके तहत हमने दो अतिरिक्त बूथ बनाने के लिए प्रस्ताव राज्य चुनाव आयोग को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed