{"_id":"57e42cf54f1c1be17da82193","slug":"join-again-all-lab-tequinician-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी निलंबित लैब टेक्नीशियनाों ने किया ज्वाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी निलंबित लैब टेक्नीशियनाों ने किया ज्वाइन
jind
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
सफीदों के नागरिक अस्पताल में टेस्ट करवाने के लिए बैठे मरीज।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हड़ताल के कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा निलंबित किए गए जिले के सभी 41 लैब टेक्नीशियन को दोबारा ज्वाइनिंग दे दी गई है। अब शुक्रवार से सभी लैब टेक्नीशियन अपने-अपने सेंटर पर ड्यूटी देंगे। वहीं नियमित लैब टेक्नीशियन के निलंबन के चलते नागरिक अस्पताल में टेस्ट की सेवाएं पूर्ण रूप से अनुबंध आधार के कर्मचारियों पर ही रही। पीएचसी और सीएचसी स्तर पर टेस्ट की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पाई। विभाग के आदेशानुसार बुधवार दोपहर बाद सिविल सर्जन से सभी लैब टेक्नीशियन को रिलीव कर दिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को लैब टेक्नीशियन अस्पताल तो पहुंचे, लेकिन लैब में नहीं आए। दोपहर होते-होते कर्मचारियों के निलंबन की बहाली के आदेश आए और सभी को दोबारा से ज्वाइन करवा दिया गया। वहीं सफीदों के नागरिक अस्पताल में दोपहर बाद अनुबंधन के कर्मचारियों से ही टेस्ट शुरू कर पाए। अलेवा पीएचसी में टेस्ट की सुविधा नहीं मिल पाई।
विभाग के आदेशानुसार सभी निलंबित लैब टेक्नीशियन को दोबारा ज्वाइन करवा दिया है। अब सभी एलटी शुक्रवार से अपने केंद्र पर सेवा देंगे।
- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, जींद।
विभाग के आदेशानुसार सभी निलंबित लैब टेक्नीशियन को दोबारा ज्वाइन करवा दिया है। अब सभी एलटी शुक्रवार से अपने केंद्र पर सेवा देंगे।
- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, जींद।