{"_id":"64953be728744fd7d30a839a","slug":"jjp-mla-expressed-his-displeasure-by-tweeting-surajkheda-torn-posters-before-dushyant-visit-in-jind-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: दुष्यंत चौटाला के दौरे से पहले फाड़े जजपा विधायक के बैनर, MLA ने किया ट्वीट-खिसियानी बिल्ली पोस्टर फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: दुष्यंत चौटाला के दौरे से पहले फाड़े जजपा विधायक के बैनर, MLA ने किया ट्वीट-खिसियानी बिल्ली पोस्टर फाड़े
Fri, 23 Jun 2023 03:10 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 23 Jun 2023 03:10 PM IST
सार
जींद में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की नरवाना के दनौदा में जनसभा थी। इस दौरान दनौदा समेत आसपास के क्षेत्रों में लगे उनके पोस्टर फाड़े गए थे। इस पर विधायक ने सोशल मीडिया पर डालतेलिखा है कि खिसियानी बिल्ली पोस्टर फाड़े।
विज्ञापन
जेजेपी विधायक का विरोध
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जजपा से नाराज चल रहे जजपा के नरवाना से विधायक रामनिवास सूरजाखेड़ा ने उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के पोस्टर फड़वाने के आरोप उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नरवाना के विकास के लिए वह लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन उपमुख्यमंत्री नरवाना का विकास नहीं देखना चाहता। जिसके चलते उनके पोस्टर फड़वाए जा रहे हैं। हालांकि विधायक ने बाद में सोशल मीडिया पर की टिप्पणी को हटा दिया है। जिससे लग रहा है कि जजपा और सुरजाखेड़ा के बीच चल रहे मतभेद दूर हो गए हैं।
विज्ञापन
पोस्टर फाड़ने से नरवाना के विकास को कोई रोक नहीं सकता
हालांकि वीरवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की नरवाना के दनौदा में जनसभा थी। इस दौरान दनौदा समेत आसपास के क्षेत्रों में लगे उनके पोस्टर फाड़े गए थे। इस पर विधायक ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में लिखा है कि खिसियानी बिल्ली पोस्टर फाड़े। उन्होंने कहा कि वह समाज सेवी व्यक्ति हैं, समाज के विकास के लिए उनकी सेवा निरंतर जारी रहेगी, पोस्टर फाड़ने से नरवाना के विकास को कोई रोक नहीं सकता।
विज्ञापन
जजपा से चल रहे नाराज
नरवाना से विधायक रामनिवास सूरजाखेड़ा पिछले कई महीनों से जजपा से नाराज चल रहे हैं। इस नाराजगी के चलते उन्होंने नरवाना में नगर परिषद के चुनाव के दौरान जीते हुए उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मिलवाकर जग जाहिर की थी, इस दौरान उन्होंने कई पार्षदों को भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल करवाया था। उसके बाद से ही वह नरवाना में होने वाले विकास कार्यों का श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अपनी समाज सेवा को देने लगे थे, हालांकि विधायक से खपा उपमुख्यमंत्री ने उनकी चेयरमैनी भी वापस ली थी। उस दौरान विधायक के समर्थकों ने नरवाना में उपमुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन