फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind's Anjali takes command of the National Junior Girls Rugby Team, Nidhi of Charkhi Dadri is the vice-captain

Jind News: जींद अंजलि को राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स रग्बी टीम की कमान,चरखी दादरी की निधि उपकप्तान

Sat, 04 Jul 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jind's Anjali takes command of the National Junior Girls Rugby Team, Nidhi of Charkhi Dadri is the vice-captain
03जेएनडी01: हरियाणा रग्बी लड़की टीम को हरियाणा किट प्रदान करते हुए खेल पदाधिकारी। स्रोत: कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स रग्बी प्रतियोगिता में जिले की छह खिलाड़ी हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिले की खिलाड़ी अंजलि को टीम की कमान सौंपी गई है। चरखी दादरी की निधि को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वहीं जींद के ही राजेंद्र सिंह को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी है।
6 और 7 जुलाई को हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर रग्बी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम शुक्रवार को रवाना हो गई। टीम में जींद की अंजलि, रिद्धिमा, ऋतु, सुप्रिया, राधिका और मनु शामिल हैं। इसके अलावा हिसार की सुहाना, रूबी देवी और कनिका, चरखी दादरी की निधि व खुशबू व भिवानी के अंकित को भी टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन

हरियाणा रग्बी के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी, चरखी दादरी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान मुख्य कोच राजेश तक्षक और टीम कोच भामिनी पांडेय की देखरेख में खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर के दौरान एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह और चरखी दादरी रग्बी संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता मेहरचंद सांगवान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

हरियाणा रग्बी के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेंद्र मोर ने कहा कि प्रदेश की बेटियां लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास के साथ खेलने का आह्वान करते हुए विश्वास जताया कि टीम हरियाणा का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed