फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, water, 25 coror, julana, harayana

25 करोड़ से सुधरेगी जुलाना क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था

Fri, 26 May 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जींद
अमर उजाला ब्यूरो जींद Updated Fri, 26 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
jind, water, 25 coror, julana, harayana
अधिकारियों के साथ सिंचाई योजनाओं पर चर्चा करते विधायक परमेंद्र ढुल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 लंबे समय से सिंचाई की अव्यवस्था को झेल रहे जुलाना के किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब क्षेत्र की आठ माइनरों में सुधार कर टेल तक पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 25 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
विधायक परमेंद्र सिंह ढुल के अनुसार जींद डिस्ट्रीब्यूटरी नंबर तीन पर आरडी नंबर 74800 से 128030 टेल तक 831.32 लाख रुपये तक मरम्मत की जाएगी।

बराड़खेड़ा माइनर एक एल का आरडी शून्य से 19000 टेल तक 186 लाख रुपये, बराड़खेड़ा माइनर का आरडी शून्य से 33451 टेल तक 387.60 लाख रुपये, चाबरी माइनर का आरडी शून्य से 24460 टेल तक 285 लाख रुपये, निडानी माइनर का आरडी शून्य से 13400 टेल तक 156 लाख रुपये, न्यू शामलो माइनर का शून्य से 16380 टेल तक 154.24 लाख रुपये, लुदाना माइनर का आरडी शून्य से 32950 टेल तक 364.53 लाख रूपये, ढिगाना माइनर का आरडी शून्य से 14000 टेल तक 124.51 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर इनकी राशि स्वीकृत की गई है। विधायक ढुल के अनुसार वे लंबे समय से सिंचाई की व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयास कर रहे थे, अब उनके प्रयास रंग लाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके सुझाए उपायों व ढांचे पर मुहर लगाते हुए सरकार ने 25 करोड़ की लागत से रजबाहों और माइनर का पुनर्निर्माण करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसको लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारी शनिवार को क्षेत्र का दौरा कर इन माइनरों की व्यवस्था और यहां सिंचाई की स्थिति जांचेंगे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का लगभग 70 फीसदी से ज्यादा हिस्सा आज भी पानी के अभाव में सूखा है। मुनक हैड पर आधारभूत संरचना की गड़बड़ी की वजह से इन दोनों ब्रांचों को 3000 क्यूसिक पानी कम मिल रहा है। उनका अगला प्रयास है की मुनक हैड को दोबारा दुरुस्त किया जाए ताकि बढ़ा हुआ पानी क्षेत्र को मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed