फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind team wins the handball state championship

Jind News: हैंडबॉल स्टेट चैंपियनशिप में जींद की टीम ने मारी बाजी

Sat, 08 Nov 2025 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Jind team wins the handball state championship
07जेएनडी14 : विजेता टीम को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत कोच
जींद। जींद जिले की टीम ने 27वीं हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में पानीपत की टीम को 24-8 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। यह हैंडबॉल मुकाबला गुरुग्राम में आयोजित हुआ जहां प्रदेशभर से विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेने पहुंचीं।
विज्ञापन

पूरे टूर्नामेंट के दौरान जींद की टीम ने अपने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और दमदार खेल से सभी को प्रभावित किया। फाइनल मुकाबले में शुरुआत से ही जींद की टीम ने बढ़त बना ली थी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने सटीक रणनीति और बेहतर टीमवर्क के दम पर पानीपत की टीम को कोई मौका नहीं दिया। खेल के पहले हाफ में ही जींद 12-4 की बढ़त बना चुकी थी जिसे दूसरे हाफ में और मजबूत करते हुए 24-8 के अंतर से शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम कोच चिराग ढांडा और प्रबंधक ने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जींद के युवा खिलाड़ी लगातार राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हो रहा है।
कोच ने खिलाड़ियों के उत्साह और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत सामूहिक प्रयास और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले टूर्नामेंटों में खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

कोच की मेहनत से मिली जीत
विजेता टीम के खिलाड़ियों कहना था कि उनका अगला लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतना है। हरियाणा स्टेट गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनी जींद की हैंडबॉल टीम के खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच की मेहनत और मार्गदर्शन को दिया। खिलाड़ियों ने कहा कि कोच के सतत प्रशिक्षण, अनुशासन और रणनीति के कारण ही टीम फाइनल मुकाबले में मजबूत प्रतिद्वंद्वी को परास्त कर जीत हासिल कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed