फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind's skiing player Vikas Rana will be honored for the first time by the government

सरकार की तरफ से पहली बार सम्मानित होंगी जींद की स्कीइंग खिलाड़ी विकास राणा

Mon, 08 Mar 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Jind's skiing player Vikas Rana will be honored for the first time by the government
स्कीइंग खिलाड़ी विकास राणा। - फोटो : Jind
गांव सुदकैन खुर्द की बेटी विकास राणा को सरकार की तरफ से पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर चंडीगढ़ में सम्मानित किया जाएगा। कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकीं विकास राणा को आज तक सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिला था, फिर भी वह हार नहीं मानीं और लगातार संघर्ष जारी रखा है।
विज्ञापन

विकास राणा ने 2020 में गुलमर्ग में हुए खेलो इंडिया विंटर गेम्स में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए दो स्वर्ण पदक जीते थे। विकास के मन में एक ही टीस है कि हरियाणा की तरफ से खेले और स्वर्ण पदक जीते। लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक विकास को न तो कोई आर्थिक मदद दी है और न ही किसी प्रतियोगिता में स्पांसर किया है। पर्वतों पर चढ़ने के अलावा स्कीइंग के खेल में किस्मत आजमा रही राणा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। वर्ष 2018 में विकास ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर्वत पर 5642 मीटर की ऊंचाई से स्कीइंग करते हुए नीचे आईं। यह साहसिक कारनामा करने वाली वह देश की पहली खिलाड़ी बनीं। स्कीइंग में विकास ने 2017 में जापान में हुए विंटर एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व किया था। विकास राणा ने पांच और दस किलोमीटर नॉर्डिक स्कीइंग में स्वर्ण पदक जीते। विपरीत हालात से लड़कर चैंपियन बनने वाली विकास की इच्छा विंटर ओलंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना है।
विज्ञापन

हरियाणा की इकलौती स्कीइंग खिलाड़ी
विकास राणा हरियाणा की इकलौती खिलाड़ी है, जो स्कीइंग खेल में दम दिखा रही है। हरियाणा के ज्यादातर लोगों को स्कीइंग खेल के बारे में भी पता नहीं है, लेकिन विकास ने विपरीत हालात के बावजूद संघर्ष किया। स्कीइंग करते समय दोनों पैरों के नीचे लकड़ी के स्कीज पहनकर बर्फ पर फिसलते हैं। हाथों में स्टिक होती है। इसमें चोट लगने का खतरा भी रहता है। गुलमर्ग में माइनस 2 से 15 डिग्री तापमान में प्रैक्टिस करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से अभी तक मदद नहीं मिली
विकास राणा कहती हैं कि स्कीइंग महंगा खेल है। एक दिन का रहने और खाने का खर्च 1500 रुपये है। वर्ष 2019 में एक बार मैंने खेल छोड़ने का मन बना लिया था, लेकिन इंडियन ऑयल कंपनी मदद के लिए आगे आई और स्पांसर किया। हरियाणा सरकार की तरफ से मदद नहीं मिलने पर मैं निराश जरूर हूं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि कभी न कभी मदद जरूर मिलेगी।
विकास राणा की उपलब्धियां
1. गुलमर्ग कश्मीर में हुए खेलों इंडिया 2020 के विंटर गेम्स में 5 व 10 किलोमीटर में दो स्वर्ण पदक जीते।
2. राष्ट्रीय खेल -2018 गुलमर्ग कश्मीर में 1.6 किलोमीटर स्प्रिंट में रजत पदक जीता।
3. जापान में हुए विंटर एशियन गेम्स-2017 में देश का प्रतिनिधित्व किया।
4. गुलमर्ग में 2016 में हुए नेशनल गेम्स में चौथा स्थान प्राप्त किया।
5. उत्तराखंड के ओली में 2015 में हुए नेशनल गेम्स में चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed