फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, protest on till the justice, harayana

पीड़ितों को न्याय के लिए जारी रहेगा आंदोलन : सैनी

Wed, 21 Dec 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 21 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
jind, protest on till the justice,   harayana
कार्यक्रम को संबोधित करते कर्मबीर सैनी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

इसी साल फरवरी माह में हुए जाट आरक्षण आंदोलन के पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए पुरानी अनाज मंडी में हरियाणा बचाओ संघर्ष कार्यक्रम किया गया। इस दौरान समिति के प्रदेशाध्यक्ष कर्मवीर सैनी ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलवाने के लिए आंदोलन जारी रहेगा।

इसके तहत जनवरी में सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका डाली जाएगी। इसके बाद 30 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा। कार्यक्रम के बाद हजारों की संख्या में लोगों ने शहर में प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। महात्मा ज्योतिबा फूले तथा महाराजा सूरसैन की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा बचाओ संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष कर्मवीर सैनी ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन को 10 माह हो चुके हैं लेकिन अभी तक इसके पीड़ित लोगों को न्याय नहीं मिला है। इस आंदोलन के कारण प्रदेश में 31 लोगों की जान चली गई तथा 34 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वे खुद भी आंदोलन के पीड़ित हैं।
विज्ञापन


उनके सफीदों स्थित आवास को तीन बार उपद्रवियों ने आग लगाई तथा तीन लोगों को जिंदा जलाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सरकार बताए उपद्रवियों के साथ है या प्रदेश की जनता के साथ। सरकार ने पीड़ित लोगों को उचित मुआवजा देने तथा मारे गए लोगों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी। लेकिन आज तक इस दिशा में एक भी कदम सरकार ने आगे नहीं बढ़ाया है। सरकार ने तीन-तीन आयोग का गठन किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस दौरान पूर्व मंत्री हरि सिंह सैनी, अत्तर सिंह सैनी सहित कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed