{"_id":"663541158b2dfb62a20e8136","slug":"jind-panipat-passenger-also-cancelled-train-going-from-delhi-to-jakhal-will-run-till-jind-only-jind-news-c-199-1-sroh1006-116559-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद-पानीपत पैसेंजर भी रद्द, जींद तक ही चलेगी दिल्ली से जाखल जाने वाली ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद-पानीपत पैसेंजर भी रद्द, जींद तक ही चलेगी दिल्ली से जाखल जाने वाली ट्रेन
Sat, 04 May 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 04 May 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर ट्रेनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। इससे ट्रैक पूरी तरह से जाम सा हो गया है। ट्रेनों को प्लेटफार्म पर लाने के लिए जगह नहीं बच रही है। इससे दैनिक ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में रेलवे ने अब तीसरी पैसेंजर ट्रेन को रद्द करने का निर्णय लेने के साथ दिल्ली और जाखल के बीच चलने वाली पैसेेंजर ट्रेन को अब जींद तक ही चलाने का फैसला लिया है। इसका असर दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे ने शाम 4 बजे जींद से पानीपत जाने वाली 04996 पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया है। इसके अलावा जींद से कुरुक्षेत्र के बीच चलने वाली 04993-94 पैसेंजर और जींद से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 04988 पहले से ही रद्द चल रही हैं। अब यह ट्रेनें कितने दिनों तक रद्द रहेंगी, इसका अभी तक कोई पत्र नहीं आया है।
लगभग 20 दिन से अंबाला के शंभू बॉर्डर पर किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए हैं। इससे दिल्ली-बठिंडा रेलवे ट्रैक पर दबाव बढ़ गया है। इस ट्रैक से अंबाला रूट की कई गाड़ियां रोजाना गुजारी जा रही हैं। अंबाला रूट की सवारी गाड़ियों के अलावा मालगाड़ी भी इसी रूट से चलाई जा रही हैं। रोजाना 80 से ज्यादा गाड़ियों को गुजारा जा रहा है। इसके कारण इस ट्रैक पर चलने वाली नियमित गाड़ियां प्रभावित हो रही हैं। यह नियमित गाड़ियां अपने निर्धारित समय पर भी नहीं पहुुंच पा रही हैं। स्टेशनों पर हर समय अंबाला रूट की गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इसके कारण रेलवे ने 3 पैसेंजर ट्रेन को रद्द करने के साथ एक की दूरी घटा दी है। इस ट्रेन को जींद तक ही चलाने से धरौदी, धमतान साहिब, कालवन, टोहाना और जाखल जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस ट्रेन के अलावा रात 12 बजे तक कोई गाड़ी नहीं है।
विज्ञापन
दैनिक यात्री होंगे प्रभावित
दिल्ली और जाखल के बीच चलने वाली 04431-32 ट्रेन को जींद तक ही चलाने से सबसे ज्यादा दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 04432 नंबर ट्रेन जाखल से चलकर सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर नरवाना जंक्शन पहुंचती है। उसके बाद 6 बजकर तीन मिनट पर जींद से दिल्ली के लिए रवाना हो जाती है। यह ट्रेन पुरानी दिल्ली सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर पहुंच जाती है। इस ट्रेन में नरवाना, उचाना, जींद और जुलाना क्षेत्र के आसपास के यात्री कामकाज या कारोबार को लेकर प्रतिदिन सफर करते हैं। इसके बाद यह ट्रेन दिल्ली से शाम 4 बजकर 9 मिनट पर चलती है, जोकि जींद जंक्शन 6 बजकर 55 मिनट पर पहुंचती है। इस ट्रेन में लगभग दैनिक यात्री ही आते हैं। यह ट्रेन दैनिक यात्रियों के लिए उपयुक्त है, लेकिन अब इसकी दूरी घटाने से जींद से आगे जाने वाले दैनिक यात्रियों को दिक्कत होगी।
अंबाला रूट की ट्रेनों के आवागमन से रेलवे ने जींद-कुरुक्षेत्र, जींद से पानीपत और जींद से दिल्ली जाने वाली तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं दिल्ली-जाखल पैसेंजर का परिचालन जींद तक ही कर दिया है। अब यह ट्रेन दिल्ली और जींद के बीच ही चलेगी। -जयप्रकाश, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद।